हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

PCB का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम तैयार, क्रिकेटर्स के लिए अब 5 कैटेगरी, किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लॉन्च किया है, इस में कैटेगरी को बढ़ा दिया गया है और ग्रेडिंग सिस्टम का क्राइटेरिया बदल दिया गया है. हालांकि हर कैटेगरीज के प्लेयर्स को कितने रुपये दिए जाएंगे, इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है.

विज्ञापन
Mohsin Naqvi (Photo-X/@PCB)

PCB Introduces New Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सीजन से पहले नेशनल टीम के लिए एक नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम पेश किया है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद सैयद और हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने 15 जून को लाहौर में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस नए फ्रेमवर्क का ऐलान किया.

क्या बदलाव आया?

सबसे बड़ा बदलाव पारंपरिक ग्रेडिंग सिस्टम से हटकर फॉर्मेट-के-हिसाब-से कॉन्ट्रैक्ट मॉडल को अपनाना है. नए सिस्टम के तहत, खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट फिटनेस स्टैंडर्ड, घरेलू क्रिकेट में भागीदारी और खास फॉर्मेट में उनकी परफॉर्मेंस जैसे फैक्टर्स के बेस पर तय किए जाएंगे. पीसीबी ने कैटेगरी की संख्या भी 4 से बढ़ाकर 5 कर दी है.

आंकड़ों के हिसाब से कैटेगरी

मोसिन नकवी ने बताया कि इवैल्यूएशन प्रॉसेस खास तौर से नापने लायक मेजरेबल परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स पर बेस पर होगी. उनके मुताबिक, सिलेक्शन क्राइटेरिया का 85 फीसदी हिस्सा आंकड़ों (स्टैटिस्टिकल डेटा) पर निर्भर करेगा, जबकि बाकी 15 फीसदी का फैसला चयन समिति करेगी. बोर्ड का मानना ​​है कि इस तरीके से ट्रांस्पेरेंसी बढ़ेगी और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले योग्य खिलाड़ियों को सही पहचान मिलेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, क्या भारतीय मूल के खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत?

कैटेगरी का क्राइटेरिया

जो खिलाड़ी नियमित रूप से टेस्ट और वनडे दोनों में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करते हैं, उनके लिए एक नई प्रीमियर कैटेगरी ‘AB’ बनाई गई है. कैटेगरी ‘A’ रेड-बॉल स्पेशलिस्ट के लिए आरक्षित होगी, जो PCB की फर्स्ट-क्लास और टेस्ट क्रिकेट को अधिक महत्व देने की मंशा को दर्शाता है. वहीं, कैटेगरी ‘BC’ में वनडे और T20I में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग पर फोकस करने वाले स्पेशलिस्ट खिलाड़ी कैटेगरी ‘C’ में आएंगे. PCB को उम्मीद है कि इससे उन खिलाड़ियों को फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी जो विदेशी टूर्नामेंट में खेलते हैं और साथ ही इंटरनेशनल T20 क्रिकेट के लिए भी अवेलेबल रहते हैं. उभरती प्रतिभाओं के लिए कैटेगरी ‘D’ शुरू की गई है, जिसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी से जुड़े होनहार युवा खिलाड़ियों को डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे.

नई कॉन्ट्रैक्ट कैटेगरी

AB – टेस्ट और वनडे प्लेयर्स
A – टेस्ट स्पेशलिस्ट
BC – वनडे और T20I प्लेयर्स
C – टी20 स्पेशलिस्ट और लीग प्लेयर्स
D – उभरते हुए खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola