हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बर्बादी की कगार पर PCB... ICC में नहीं मिलेगा किसी का भी साथ! भारत के खिलाफ मैच बायकॉट का दांव पड़ा उल्टा?

No Support for PCB in ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और भारत के बीच मैच नहीं होने वाला है. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को नहीं खेलेगी. बताया जा रहा है कि ICC इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कदम उठा सकती है. PCB के लिए मुश्किल बढ़ेगी, क्योंकि ICC में कोई उनका सपोर्ट नहीं कर रहा है.

विज्ञापन
ICC में PCB को जीरो सपोर्ट!

No Support for PCB in ICC: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के खिलाफ महामुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. 15 फरवरी को फैंस इन दोनों टीमों को आमने-सामने नहीं देख पाएंगे. पाकिस्तान सरकार का ये फैसला काफी विवादों में रहा है. माना जा रहा है कि ICC द्वारा इस मामले पर कड़ा एक्शन उठाया जाएगा. कई लोगों को लग रहा है कि ICC बोर्ड मेंबर्स में से कोई न कोई पाकिस्तान का इस मामले में सपोर्ट जरूर करेगा लेकिन ऐसा होने के चांस बेहद कम हैं.

ICC बोर्ड में नहीं देगा कोई साथ?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बायकॉट मामले में शायद ही किसी ICC मेंबर का साथ मिलने वाला है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, PCB के पास ICC में बायकॉट के फैसले को लेकर उतना सपोर्ट नहीं है. सोर्स ने कहा, ‘PCB के पास ICC में कोई सपोर्ट नहीं है. न सिर्फ वो ICC से मिलने वाला अपनी कमाई गंवा देंगे, बल्कि उनके लिए विदेशी प्लेयर्स का PSL खेलने की NoC लेना भी मुश्किल होगा. PCB के अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के साथ द्विपक्षीय सीरीज के समझौते पर भी असर पड़ सकता है.’

ये भी पढ़ें:- पद्म श्री सम्मान से गदगद हुए रोहित शर्मा की आई पहली प्रतिक्रिया, इस लम्हे को बताया अपने लिए सबसे…

विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार का भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है. हर कोई इसे पाकिस्तानी की नासमझी बता रहा है, क्योंकि दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही हैं. इसके बाद बायकॉट करने का अर्थ नहीं बनता है.

ICC को जवाब देने के मूड में नहीं PCB!

पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद ICC ने स्टेटमेंट जारी करते हुए PCB से दोबारा मैच बायकॉट के फैसले के बारे में सोचने के लिए कहा था. ICC ने इसी बीच पाक बोर्ड से जवाब की भी मांग की थी. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का ICC को कोई भी जवाब देने का मूड नहीं है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच बायकॉट विवाद आगे भी जारी रह सकता है. ICC की मीटिंग होने वाली है और वो यहां पाकिस्तान के फैसले पर कोई एक्शन ले सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ICC को जवाब देने के मूड में नहीं पाकिस्तान? भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर चुपचाप खेल रहा पड़ोसी मुल्क!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola