World Cup 2023: भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम बौखला गई है। वनडे विश्व कप के भारत और पाकिस्तान के बीच आठवें मुकाबले में भी भारत का दबदबा रहा है। इससे पाकिस्तान बौखलाने लगी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले भी आईसीसी से भारत को लेकर शिकायत कर चुकी है, अब पीसीबी एक बार फिर से अपनी शिकायत लेकर आईसीसी पहुंच गई है। पीसीबी ने शिकायत में भारत पर आरोप लगाया है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच के दौरान फैंस ने दुर्व्यवहार किया है। इससे पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दबाव बन रहा था।
स्टेडियम में फैंस ने किया दुर्व्यवहार
पीसीबी ने शिकायत में पहले तो तेजी से वीजा देने को लेकर शिकायत की। इसके अलावा पीसीबी ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान प्रशंसकों के लिए वीजा नीति की अनुपस्थिति पर आईसीसी के साथ एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने इससे पहले भी उस वक्त आईसीसी से भारत की शिकायत की थी, जब भारत पाकिस्तानी टीम को वीजा नहीं दे रहे थे। हालांकि भारत ने बाद में खिलाड़ियों को वीजा दे दिया था।
ये भी पढ़ें:- SA vs NED: इसी चिट्ठी में लिखी थी साउथ अफ्रीका की हार… ‘पाकिस्तान को भी दो ये मंत्र’, Watch Video
पहले भी ICC से शिकायत कर चुका है पाकिस्तान
भारत ने 14 अक्टूबर को खेले गए सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया था। किसी ने सोचा नहीं था कि सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला भारत इतनी आसानी से अपने नाम करने में कामयाब रहेगा, लेकिन भारत ने ये कर दिखाया है। इसके बाद से ही पाकिस्तान कोई न कोई बयान देकर उस कारण को हार की वजह बता रहा है। फिलहाल विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। वहीं, भारत 3 जीत के साथ पहले स्थान पर विराज है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
35 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines