PCB ने मोहम्मद रिजवान के मुंह पर लगाया ताला, सट्टेबाजी के आरोप में फंसे स्टार क्रिकेटर की बढ़ गई मुश्किलें

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बोर्ड ने अब स्टार विकेटकीपर के मुंह पर ताला लगा दिया है. सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

मोहम्मद रिजवान/ Image Source; ANI

मोहम्मद रिजवान/ Image Source; ANI

विज्ञापन

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनपर फिलहाल अवैध सट्टेबाजी का आरोप लगा है और पाकिस्तान की साइबर क्राइम एजेंसी (NCCIA) रिजवान की जांच कर कही है. रिजवान हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गए थे, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज में खेले गए 2 मैच के बाद रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद वह जांच के घेरे में आ गए थे.

मोहम्मद रिजवान की बढ़ गई मुश्किलें

पाकिस्तान टीम से बाहर किए जाने के बाद पीसीबी के अधिकारियों ने लंदन में उनके फोन को भी जब्त कर लिया था. इसके बाद पाकिस्तान लौटे रिजवान पर अवैध सट्टेबाजी का आरोप लगा. फिर पाकिस्तान की साइबर क्राइम एजेंसी (NCCIA) द्वारा उनपर जांच की जा रही है.

विज्ञापन

इसको लेकर रिजवान ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका देते हुए याचिका खारिज कर दी. इसके बाद रिजवान ने आईसीसी का भी दरवाया खटखटाया था. अब पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान ने मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखने की कोशिश की थी. लेकिन पीसीबी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. रिजवान ने 2 अलग-अलग मौकों पर PCB से संपर्क कर मीडिया से बात करने की इजाजत मांगी. लेकिन बोर्ड ने उन्हें मुंह बंद रखने की हिदायत दी है. ऐसे में अब रिजवान अपनी बात भी नहीं रख पा रहे हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद हुआ था विवाद

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से एकतरफा हराया. इसके बाद पीसीबी ने बड़ा एक्शन लिया और मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

इसके अलावा हेड कोच की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल के खिलाफ भी पीसीबी ने एक्शन लिया और दोनों को पद से हटा दिया गया. फिर माइक हेसन को हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई, टी-20 और वनडे में पाकिस्तान के हेड कोच हैं. हालांकि उनकी भी कोचिंग में पाकिस्तान शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी और आखिरी टेस्ट मैच भी पाकिस्तान को गंवाना पड़ा. पीसीबी ने रिजवान और इमाम उल के चयन पर सवाल उठाते हुए सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ