PAK Womens Team Head Coach Removed: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पूरे टूर्नामेंट में वो फिसड्डी साबित हुए और उन्होंने एक भी मैच नहीं जीता. इसी वजह से अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है और उन्होंने कड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपनी टीम के एक अहम सदस्य को बाहर कर दिया है. ये और कोई नहीं, बल्कि पाकिस्तान महिला टीम के हेड कोच मोहम्मद वसीम हैं. वसीम का रिकॉर्ड बतौर कोच निराशाजनक रहा और वुमेंस वर्ल्ड कप में जिस तरह टीम ने प्रदर्शन किया, इसने PCB चीफ मोहसिन नकवी को काफी निराश किया था.
PCB ने मोहम्मद वसीम को हटाया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी टीम में बदलाव करने का फैसला किया. PCB ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान कर दिया है कि मोहम्मद वसीम का पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में समय खत्म होता है. नया हेड कोच ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही नए कोच का ऐलान हो जाएगा. PCB अपने वुमेंस क्रिकेट को मजबूत करने की कोशिश में है और उम्मीद है कि भविष्य में हम अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर सफलता हासिल करेंगे.’
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी की ‘हेकड़ी’ निकालने के लिए तैयार BCCI! Asia Cup ट्रॉफी विवाद का आज होगा फैसला
वुमेंस वर्ल्ड कप में नहीं जीत पाए एक भी मैच
पाकिस्तान की महिला टीम ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बेहद निराश किया. उन्हें 7 मैचों में एक भी जीत नहीं मिल पाई. चार मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और उनके तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो गए. ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की महिला टीम सबसे लास्ट रही. पूरे टूर्नामेंट में उनकी किसी बल्लेबाज या गेंदबाज ने प्रभावित नहीं किया. इसी वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की जमकर बेइज्जती हुई थी. कुछ समय पहले खबर आई थी कि PCB अब महिला टीम के लिए विदेशी हेड कोच की तलाश कर रहा है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को World Cup विनर बनाने के बावजूद हरमनप्रीत को नहीं रहना चाहिए कप्तान! पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाई मांग
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines