PCA Rewards Harmanpreet & Amanjot Kaur: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया और सालों का सूखा खत्म करते हुए पहली ICC ट्रॉफी अपने नाम की. टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सभी महिला खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर अमनजोत कौर के लिए अब बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दोनों पंजाब से आती हैं और अब पंजाब क्रिकेट असोसिएशन ने उनपर पैसों की बारिश कर दी है. जीत के बाद दोनों वैसे भी मालामाल हो गई थीं, क्योंकि BCCI और ICC द्वारा मिलने वाली करोड़ों की इनामी राशि का हिस्सा भी उन्हें मिलेगा. अब PCA ने भी उन्हें खुशखबरी दे दी है.
कप्तान हरमनप्रीत और अमनजोत पर पैसों की बारिश
पंजाब क्रिकेट असोसिएशन (PCA) ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि वो कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए 11-11 लाख रूपये देंगे. इसके अलावा टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को भी 5 लाख रूपये इनाम के रूप में मिलेंगे. वो पंजाब से आते हैं और उन्होंने भारतीय प्लेयर्स को बड़े स्टेज के लिए तैयार करने में अहम किरदार निभाया.
PCA ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि वो एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जहां अमनजोत, हरमनप्रीत और मुनीश का सम्मान किया जाएगा. पंजाब क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता और सचिव सिद्धांत शर्मा ने टीम इंडिया और इन सभी को वर्ल्ड कप जीत की बधाई दी.
बता दें कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद ICC की ओर से टीम इंडिया को 39.55 करोड़ रूपये मिलने वाले हैं. इसके अलावा BCCI ने 51 करोड़ की इनामी राशि का ऐलान टीम इंडिया के लिए किया है. अमनजोत और हरमनप्रीत कौर को यहां से करोड़ों का इनाम मिलेगा. अब PCA भी उन्हें मोटी रकम दे रहा है.
ये भी पढ़ें:- अब पाकिस्तान के धागे खोलेंगे वैभव सूर्यवंशी, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत और अमनजोत का प्रदर्शन
2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर ने 8 पारियों में 235 रन बनाए. उन्होंने 32.50 के औसत से बल्लेबाजी की और उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल दो अर्धशतक लगाए. अमनजोत कौर की बात करें, उन्होंने लोअर ऑर्डर में कई बार टीम इंडिया के लिए रन बनाए. उन्होंने 7 पारियों में 146 रन बनाए और तीन बार नॉटआउट रहीं. इसी बीच उनकी ओर से 57 रन की कमाल की पारी भी आई. अमनजोत ने गेंद से भी जादू बिखेरा और टूर्नामेंट में 6 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें:- ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा… World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने लगाई दहाड़, खास VIDEO आया सामने
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
37 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
42 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines