हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: PBKS लगाएगी 'जीत का चौका' या SRH करेगी कमबैक? देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 में लगातार 3 मुकाबले जीतकर पंजाब किंग्स के हौसले बुलंद हैं, वहीं हैदराबाद अपने हार का सिलसिला तोड़ना चाहती है, अब देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है.

विज्ञापन
Shreyas Iyer Ishan Kishan

PBKS vs SRH IPL 2026 Match Preview: शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मैच में शनिवार को मुल्लांपुर के महाराजा युद्धवीर सिंह स्टेडियम में स्ट्रगल कर रही सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. पीबीकेएस ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत के साथ अपने सीज़न की शुरुआत की थी, लेकिन कोलकाता में बारिश ने उनकी जीत की लय को रोक दिया, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच सिर्फ 3.4 ओवर के बाद ही रद्द करना पड़ा. इसके विपरीत, एसआरएच को आरसीबी और एलएसजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. अब तक उनकी इकलौती जीत संघर्ष कर रही KKR के खिलाफ आई है.

PBKS vs SRH: Head to Head

आईपीएल के अब तक के इतिहास में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 17 जीत के साथ एसआरएच का पलड़ा भारी है, वहीं पंजाब किंग्स के हिस्से में 7 बार जीत ही नसीब हुई है. हालांकि इस बार पंजाब की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

PBKS vs SRH: Weather and Pitch Report

चूंकि ये मैच दिन के वक्त हो रहा है, ऐसे में आसमान साफ रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यहां अब तक खेला गया इकलौता मैच कम स्कोर वाला रोमांचक मुकाबला था. मुल्लांपुर की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा उछाल और कैरी दे सकती है.

विज्ञापन

PBKS vs SRH: Match Time

इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये मुकाबाला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, हालांकि टॉस के लिए सिक्का 3 बजे ही उछाला जाएगा.

PBKS vs SRH IPL 2026: Where to Watch Live Streaming

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.

विज्ञापन

PBKS vs SRH: Players to Watch

कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स): इस ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ने पंजाब की बल्लेबाज़ी में काफी गहराई जोड़ी है. अगर कोनोली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गेंदबाज़ी करने की मंजूरी मिल जाती है, तो वो टीम के लिए और भी ज्यादा कीमती साबित होंगे.

हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): पिछले 2 मैचों में हेनरिक क्लासेन जिस तरह से खेले हैं, उसे देखकर लोग सोच रहे हैं कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास क्यों ले लिया. जब क्लासेन अच्छे मूड में होते हैं, तो कोई भी मैदान उनके लिए बहुत बड़ा नहीं होता. आने वाले मैचों में उनके बल्ले से और भी ज्यादा आतिशबाज़ी की उम्मीद करें.

विज्ञापन

PBKS vs SRH IPL 2026: Probable Playing 11

पंजाब: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, जेवियर बार्टलेट.

हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola