नई दिल्ली: जैसे-जैसे आईपीएल का अंत नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। शुक्रवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई दिलचस्प नजारे सामने आए। एक ऐसा ही नजारा किंग्स के गेंदबाज सैम कुरेन और रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर के बीच देखने को मिला। आलम यह था कि हेटमायर कुरेन को चिढ़ाने के लिए अपने कंधे पर बल्ला रखकर भागने लगे। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं…
17वें ओवर में शुरू हुई अनबन
दरअसल, इस अनबन की शुरुआत 17वें ओवर में हुई थी। कांटे के मैच में एक-एक रन के लिए जद्दोजहद चल रही थी। ऐसे में कुरेन की पहली गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया, जबकि तीसरी पर हेटमायर ने एक रन लेकर पराग को स्ट्राइक दे दी।
कुरेन के जोश में रिएक्ट करने पर नाराज हुए हेटमायर
पराग ने अगली गेंद पर एक रन लेकर हेटमायर को स्ट्राइकर एंड पर बुला लिया। अब बारी थी पांचवीं गेंद की। कुरेन ने इस बॉल को बाउंसर फेंक दिया, जो हेटमायर के बल्ले से पास से होकर गुजर गई। विकेटकीपर के हाथ में गेंद जाते ही कुरेन ने जोरदार अपील की और जैसे ही उन्हें आउट का इशारा मिला, कुरेन जोश में रिएक्ट करने लगे। हालांकि हेटमायर कॉन्फिडेंट थे कि वह आउट नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बिना देर किए डीआरएस ले लिया, जिसमें साफ नजर आया कि बॉल बिना बैट छूए ही पीछे चली गई थी। हालांकि इसमें एक आवाज थी, लेकिन ये बल्ले की नहीं थी।
बस फिर क्या था, जैसे ही हेटमायर नॉटआउट करार दिए गए, उन्होंने कुरेन को कुछ कहने की कोशिश की। कहासुनी बढ़ती देख अंपायर और धवन ने उन्हें चुप रहने को कह दिया। हालांकि हेटमायर की नाराजगी कम नहीं हुई।
कुरेन को चिढ़ाने के लिए कंधे पर बल्ला रखकर भागे
अब बारी थी कुरेन के अगले ओवर की। 19वें ओवर में कुरेन वापस आए तो हेटमायर ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके बाद जब उन्होंने दूसरी गेंद पर रन लिया तो बल्ले को कंधे पर रखकर भागे। इसे देख कमेंटेटर भी हंस पड़े। उन्होंने कहा- मैच में खूब मजा आ रहा है। हेटमायर कुरेन को खूब चिढ़ा रहे हैं। हालांकि चौथी गेंद पर चौका जड़ने के बाद हेटमायर ने अगली बॉल पर शिखर धवन को कैच थमा दिया। हेटमायर भले ही मैच फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक शानदार 46 रन जड़े। वहीं सैम कुरेन थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट निकाला।
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines