PBKS vs RCB Highlights: लगातार छठे मैच में पंजाब किंग्स को मिली हार, आरसीबी ने 23 रनों से रौंद प्लेऑफ में बनाई जगह

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन चुकी है. पंजाब के लिए इस हार ने प्लेऑफ की मुश्किलें बढ़ चुकी है.

IPL 2026 PBKS vs RCB LIVE.jpg

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल 2026 में आज 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन चुकी है. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 222 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पंजाब की टीम 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई.

विज्ञापन

आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 222 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे. विराट ने 37 गेंदों में 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं अय्यर ने 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी इस मैच में 25 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पंजाब की टीम के लिए इस मैच की शुरुआत बेहद ही खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही अपने शुरुआती 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. इसके बाद शशांक सिंह ने धुआंदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच मे जान डालने का काम किया लेकिन उनके आउट होते ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गई. उन्होंने इस मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की पारी खेली.

आरसीबी की टीम के लिए ये इस सीजन का 9वीं जीत रही. इसी के साथ टीम ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी है. इसी के साथ पंजाब के लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बड़ गई हैं. टीम के नाम 13 मैचों में 13 अंक रह गए हैं. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को आखिरी मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स लगातार छठा मैच हारी

पंजाब किंग्स की टीम को इस सीजन लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने इस मैच में 23 रनों के अंतर से जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ ही आरसीबी के 18 अंक हो गए हैं. दूसरी तरफ पंजाब के लिए प्लेऑप की राह मुश्किल हो चुकी है.

PBKS vs RCB Live Score: शशांक सिंह हुए आउट

शशांक सिंह पंजाब के 7वें विकेट के रूप में आउट हो गए हैं. उन्होंने इस पारी में 27 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली.

PBKS vs RCB Live Score: शशांक का तूफानी अर्धशतक

पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम को इस मैच में जीत हासिल करने 12 गेंदों में 40 रनों की दरकार होगी.

आरसीबी का स्कोर – 17.4 ओवर, 176/6

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा छठा झटका

जोश हेजलवुड ने आरसीबी को छठी सफलता दिलाई है. उन्होंने अहम मोड़ पर मार्कस स्टोइनिस का विकेट चटकाया. स्टोइनिस इस मैच में 25 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं. पंजाब की टीम को जीत के लिए 63 रनों की जरूरत है.

आरसीबी का स्कोर – 16.2 ओवर, 160/6

PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस-शशांक की अर्धशतकीय साझेदारी

पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआत में विकेट गंवाने के बाद अब मैच में वापसी कर ली है. टीम के लिए शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. महज 27 गेंदों में दोनों ने मिलकर 53 रन जोड़ दिए हैं. टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 77 रनों की जरूरत है.

आरसीबी का स्कोर – 15 ओवर, 146/5

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा पांचवा झटका

पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अब मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है. टीम को पांचवा झटका लग चुका है. सूर्यांश शेडगे 22 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. पंजाब के लिए शशांक सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 9 ओवरों में अब टीम को जीत के लिए 130 रनों की जरूरत है.

आरसीबी का स्कोर – 10.5 ओवर, 93/5

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 137 रन

पंजाब किंग्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में 86 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस और शेडगे की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. टीम को अभी भी 10 ओवरों में जीत के लिए 137 रनों की दरकार है.

आरसीबी का स्कोर – 10 ओवर, 86/4

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

पंजाब किंग्स की टीम को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लग चुका है. कोनोली ने इस मैच में 22 गेंदों में 37 रनों का स्कोर बनाया है. वो रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने हैं.

आरसीबी का स्कोर – 8 ओवर, 68/4

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की डगमगाई पारी

पंजाब की टीम मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है. टीम ने पहले 6 ओवर में 49 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम को अभी भी जीत के लिए 174 रनों की जरूरत है. कूपर कोनोली और शेडगे की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

आरसीबी का स्कोर – 6 ओवर, 49/3

PBKS vs RCB Live Score: कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में लौटे पवेलियन

पंजाब किंग्स को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लग चुका है. श्रेयस इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और महज 1 रन बनाकर रसिख सलाम का शिकार बने हैं. रसिख सलाम इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आरसीबी के लिए मैदान पर उतरे हैं.

पंजाब किंग्स का स्कोर – 3.2 ओवर, 19/3

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. उन्होंने पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट चटकाकर PBKS को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है. प्रभसिमरन सिंह इस मैच में 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए हैं.

पंजाब किंग्स का स्कोर – 2.5 ओवर, 18/2

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में पहली झटका लग चुका है. प्रियांश आर्य पहले ही ओवर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने हैं. वो इस पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

पंजाब किंग्स का स्कोर – 1 ओवर, 5/1

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी हुई शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के सामने 223 रनों का लक्ष्य है. टीम के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर उतरी है.

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब के सामने 223 रनों का टारगेट

पंजाब किंग्स की टीम को धर्मशाला के मैदान पर जीत हासिल करने के लिए 223 रन बनाने होंगे. आरसीबी ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली.

आरसीबी का स्कोर –20 ओवर, 222/4

PBKS vs RCB Live Score: आखिरी गेंद पर गिरा विकेट

आरसीबी की टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर टिम डेविड का विकेट खोया. उन्होंने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और अंत में अर्शदीप सिंह का शिकार बने.

PBKS vs RCB Live Score: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली के बाद अब आरसीबी के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की.

आरसीबी का स्कोर – 16.3 ओवर, 176/3

PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली हुए आउट

विराट कोहली का शिकार युजवेंद्र चहल ने कर लिया है. विराट ने इस पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेली.

आरसीबी का स्कोर – 15 ओवर, 157/3

PBKS vs RCB Live Score: विराट-वेंकटेश की अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है. आरसीबी ने इस मैच में 14.4 ओवरों में 151 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है.

PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने धर्मशाला ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. आईपीएल इतिहास में ये उनके लिए 76वीं हाफ सेंचुरी थी.

आरसीबी का स्कोर – 12 ओवर, 120/2

PBKS vs RCB Live Score:पडिक्कल हुए आउट

पंजाब किंग्स को हरप्रीत ब्रार ने दूसरी सफलता दिलाई है. देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद अब वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

आरसीबी का स्कोर – 9.1 ओवर, 97/2

PBKS vs RCB Live Score: विराट-पडिक्कल की 50+ साझेदारी

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. दोनों ने मिलकर चहल के पहले ओवर में 21 रन जड़े. 7 ओवर खत्म होने तक दोनों ने 28 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है.

आरसीबी का स्कोर – 7 ओवर, 82/1

PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले में आरसीबी की धमाकेदार बल्लेबाजी

आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. बेथेल के रूप में टीम ने एक विकेट जरूर खोया है लेकिन पडिक्कल और कोहली की जोड़ी कमाल की लय में नजर आ रही है. पडिक्कल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए हैं तो वहीं कोहली ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए हैं.

आरसीबी का स्कोर – 6 ओवर, 61/1

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका लग चुका है. जैरब बेथेल हरप्रीत ब्रार की गेंद पर चौका जड़ने के बाद आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में 7 गेंदों में 11 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

आरसीबी का स्कोर - 3 ओवर, 27/1

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार नहीं गए धर्मशाला

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इंजरी के कारण धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं. उनकी जगह जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. इस सीजन वो पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं.

PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीमों के 5-5 इम्पैक्ट सब

आरसीबी: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान

पंजाब किंग्स: मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार इस मैच से बाहर

आरसीबी से कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह टीम के लिए जितेश शर्मा कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं.

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी के बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ