नई दिल्ली: आईपीएल के 38वें मुकाबले में रनों की ताबड़तोड़ बारिश हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेले गए इस मैच में LSG ने पिछली हार का हिसाब बराबर कर PBKS को 56 रनों से रौंदा। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
उन्हें उम्मीद थी कि LSG को कम स्कोर पर रोककर वे आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेंगे, लेकिन LSG के बल्लेबाजों ने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। जिसके चलते आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा हो गया। LSG ने 20 ओवर में 257 रन जड़े। जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी। LSG का ये इस दशक का सबसे बड़ा स्कोर भी था, तो वहीं इस मैच में कुल 458 रन बने। इस मैच में LSG ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
एक और तेज गेंदबाज के साथ खेलने की रणनीति उल्टी पड़ गई
करारी हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा- हमने काफी रन दिए और हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। टॉस में पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर धवन ने कहा- मुझे लगता है कि एक और तेज गेंदबाज के साथ खेलने की रणनीति उल्टी पड़ गई, जबकि केएल ने एक अतिरिक्त स्पिनर का इस्तेमाल किया। मैंने कुछ बदलने की कोशिश की और यह काम नहीं किया, लेकिन यह ठीक है ऐसा होता है।
https://twitter.com/IPL/status/1652012656604352514
शाहरुख को नंबर 8 पर क्यों उतारा
धवन ने आगे कहा- यह मेरे लिए अच्छी सीख है और हम और मजबूत वापसी करेंगे। शाहरुख को नंबर 8 पर रोके जाने के बारे में धवन ने कहा- कोई खास वजह नहीं थी। लिविंगस्टोन वहां था और यहां तक कि सैम भी काफी अच्छा हिट करता है इसलिए हमने इसे ऐसे ही रखा। इम्पेक्ट प्लेयर के इस्तेमाल पर धवन ने कहा- यह अच्छा है। कभी-कभी यह काम करता है और कभी-कभी नहीं, लेकिन यह ऐसा ही है।”
संबंधित खबरें
आयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
37 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
9 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines