हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs LSG: OMG! काइल मेयर्स का तूफान देख LSG खिलाड़ी हैरान, रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो

विज्ञापन
PBKS vs LSG Kyle Mayers

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत शुक्रवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। ओपनिंग करने उतरे काइल मेयर्स ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। उन्होंने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 24 गेंदों में 7 चौके-4 छक्के ठोक 225 की स्ट्राइक रेट से कुल 54 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक से एक गगनचुंबी छक्के ठोके, जिन्हें देख उनकी टीम के खिलाड़ी भी दंग रह गए।

LSG खिलाड़ी रह गए हैरान 

एक ऐसा ही नजारा तीसरे ओवर के दौरान देखने को मिला। पंजाब किंग्स के गेंदबाज गुरनूर बराड़ जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, मेयर्स ने बाजुएं खोलीं और मिडविकेट के ऊपर से गगनचुंबी छक्का ठोक होश उड़ा डाले। ये छक्का इतना बेहतरीन था कि डगआउट में बैठे LSG खिलाड़ी भी हैरान रह गए। रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट समेत टीम के सपोर्ट स्टाफ का रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया।

बडोनी, स्टोइनिस और पूरन का तूफान  

मेयर्स के बाद आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा ने शानदार पारी खेली। बडोनी ने 23 गेंदों में 3 छक्के-3 चौके ठोक 43 रन जड़े, तो वहीं स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के कूट 72 रन ठोके। निकोलस पूरन ने 19 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 45 रन बनाए। वहीं दीपक हुड्डा ने 11 और क्रुणाल पांड्या ने 5 रनों का योगदान देकर टीम का स्कोर 257 रन पर पहुंचा दिया। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम दर्ज है, जिसने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola