PBKS vs LSG IPL 2026 Highlights: पंजाब का दबदबा कायम, मुल्लांपुर में चारो खाने चित हुई लखनऊ

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वो आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम क्यों है. पीबीकेएस ने अब 6 मैचों में 5 जीत और 1 नो रिजल्ट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 11 अंक हासिल कर लिए हैं.

PBKS Team IPL 2026 (1)

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: मुल्लांपुर के महाराजा युद्धवीर सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अपनी स्थित और भी ज्यादा मजबूत कर ली है. इस जीत के साथ मेजबान टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है. बड़े लक्ष्य का पीछा करने में एलएसजी को नाकामी हासिल हुई है, बड़े स्टार प्लेयर्स के बावजूद पंजाब के चौतरफा अटैक को वो संभालने में नाकाम रही.

विज्ञापन

पंजाब की विस्फोटक बल्लेबाजी

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पीबीकेएस के ओपनर प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले मोहम्मद शमी के शिकार बने, लेकिन इसके बाद मानों एलएसजी के बल्लेबाज विकेट लेने को तरस गए क्योंकि प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली क्रीज पर काफी देर तक जम गए और दोनों के बीच 185 रन की पार्टनरशिप हुई.

विज्ञापन

कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 87 रन बनाए, उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया, वहीं प्रियांश आर्य ने 72 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रन बनाए. हालांकि इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. श्रेषय अय्यर 5, नेहाल वढेरा 13, शशांक सिंह 17 और मार्कस स्टोइनिस 29 रन बनाकर आउट हुए. पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बना लिए. लखनऊ की गेंदबाजी की बात करें तो प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ 2-2 विकेट हासिल किया, इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिले.

चेज करने में नाकाम रही लखनऊ

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स को ओपनर मिचेल मार्श (40) और आयुष बदोनी ने शानदार शुरुआत दी (35), इसके बाद ऋषभ पंत ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए और अर्शदीप सिंह के शिकार बने, कप्तान के आउट होने के तुरंत बाद निकोलस पूरन (9) पर पवेलियन लौट गए. हालांकि मुकुल चौधरी (21) और एडेन मार्करम (42) ने अच्छी कोशिश की लेकिन दोनों ही टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में नाकाम रहे. 20 ओवर में एलएसजी 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की प्लइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स की जीत

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हरा दिया है. पीबीकेएस के 254/7 के जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ को 5वां झटका

एडेन मार्करम को मार्को जेनसन ने 42 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 18 ओवर बाद लखनऊ- 179/4

18 ओवर बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4 विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं. एडेन मार्करम 28 और मुकुल चौधरी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब जीत के 12 गेंदों में 76 रनों की जरूरत है.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 15 ओवर बाद लखनऊ- 142/4

15 ओवर बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं. एडेन मार्करम 6 और मुकुल चौधरी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ को चौथा झटका

मार्को जेंसन ने लखनऊ सुपरजायंट्स को चौथा झटका देते हुए निकोलस पूरन को 9 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया. पूरन पिछले मैचों की तरह इस मुकाबले में भी बल्ले से नाकाम रहे.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ को तीसरा झटका

अर्शदीप सिंह ने लखनऊ सुपरजायंट्स को बड़ा झटका देते हुए उनके कप्तान ऋषभ पंत को 43 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जिसके कारण वो अपनी फिफ्टी लगाने से चूक गए.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ को दूसरा झटका

मिचेल मार्श को युजवेंद्र चहल ने 40 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद लखनऊ- 102/1

10 ओवर बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 1 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श 39 और ऋषभ पंत 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 8 ओवर बाद लखनऊ- 89/1

8 ओवर बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 1 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श 34 और ऋषभ पंत 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है

छठे ओवर की आखिरी गेंद पर एलएसजी को पहला झटका आयुष बदोनी के रूप में लगा. उन्होंने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. विजयकुमार विशक न उन्हें आउट किया. 6 ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 61/1 है. मिचेल मार्श 15 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. क्रीज पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 2 ओवर बाद लखनऊ- 29/0

3 ओवर बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने बिना विकेट खोए 29 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श 19 और आयुष बदोनी 9 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श और आयुष बदोनी ओपनिंग करने आए हैं. वहीं पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंक रहे हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: कूपर कोनली का बयान

पंजाब की पारी खत्म होने के बाद 87 रन बनाने वाले कूपर कोनोली ने कहा, 'बैटिंग के लिए यह काफी अच्छी विकेट है, लेकिन आप किसी भी विकेट का अंदाजा तब तक नहीं लगा सकते, जब तक दोनों टीमें उस पर बैटिंग न कर लें. मुझे लगता है कि बस गेंद को देखकर खेलना था. शांत रहकर खुद को सबसे अच्छा मौका देना था. कुछ अच्छे शॉट्स बल्ले के बीच में लगे और आपका खेल चल पड़ता है. इसे देखना बहुत अच्छा लगता है. वो मुझसे ज्यादा कुछ नहीं कहते, लेकिन वह एक वर्ल्ड-क्लास ओपनर हैं. गेंदबाजों के लिए पिच में थोड़ी मदद होगी और मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है कि वो अपना काम बखूबी करेंगे.'

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 20 ओवर के बाद पंजाब-254/7

पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बना लिए हैं. इस तरह लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का विशाल लक्ष्य मिला.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब को 7वां झटका

20 ओवर की आखिरी गेंद पर 2 रन लेने के चक्कर में मार्कस स्टोइनिस 29 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स को छठा झटका

प्रिंस यादव ने शशांक सिंह को 17 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 18 ओवर के बाद पंजाब-229/5

18 ओवर बाद पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं. शशांक सिंह 6 और मार्कस स्टोइनिस 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स को 5वां झटका

मणिमारन सिद्धार्थ ने पंजाब किंग्स को 5वां झटका देते हुए नेहाल वढेरा को 13 रन के निजी स्कोर पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट करा दिया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 16 ओवर के बाद पंजाब-196/4

16 ओवर बाद पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं. नेहाल वढेरा 2 और मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स को चौथा झटका

मोहसिन खान ने पंजाब किंग्स को चौथा झटका देते हुए उनके कप्तान श्रेयस अय्यर को 5 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट करा दिया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स को तीसरा झटका

पंजाब किंग्स को तीसरा झटका मणिमारन सिद्धार्थ ने दिया, उन्होंने शतक की तरफ बढ़ रहे प्रियांश आर्य को 93 रन के निजी स्कोर पर मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट करा दिया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स को दूसरा झटका

प्रिंस यादव ने लखनऊ सुपरजायंट्स को दूसरी कामयाबी दिलाते हुए कूपर कोनोली को 87 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 12 ओवर के बाद पंजाब-147/1

12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 1 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 80 और कूपर कोनोली 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: कूपर कोनोली की फिफ्टी

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए कूपर कोनोली ने महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 10 ओवर के बाद पंजाब-110/1

10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 1 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 65 और कूपर कोनोली 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: प्रियांश आर्य की फिफ्टी

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए प्रियांश आर्य ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 4 ओवर के बाद पंजाब-63/1

पावरप्ले में पंजाब किंग्स ने 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 40 और कूपर कोनोली 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: 4 ओवर के बाद पंजाब-39/1

4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 21 और कूपर कोनोली 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब का पहला विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स को पहला झटका देते हुए प्रभसिमरन सिंह को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखा दी.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: मणिमारन सिद्धार्थ को मौका

लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिग्वेश राठी को बेंच पर बैठाकर मणिमारन सिद्धार्थ को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, वहीं पंजाब किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: पंजाब किंग्स की प्लइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान

टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि हमने अब तक पहले बैटिंग नहीं की है. मैंने पहले भी कहा था कि जब आप बेहतर हो रहे होते हैं, तो मुकाबला खुद से ही होता है। हमें एक बड़ी जीत हासिल करनी है. टीम वही रहेगी.'

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ ने क्यों चुनी पहले गेंदबाजी?

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. यहां आकर हम चाहते हैं कि वे हमारे लिए एक स्कोर तय करें. वो इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रहे हैं, लेकिन साथ ही इससे हमें भी आजादी मिलती है कि हम अपना खेल खेल सकें. 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के बजाय 220 रनों का टारगेट बेहतर होता है. राठी बाहर हैं, सिद्धार्थ टीम में आए हैं.'

PBKS vs LSG IPL 2026 LIVE: लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मेजबान पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ