---विज्ञापन---

क्रिकेट

PBKS vs DC: हरप्रीत बरार से क्यों डलवाया लास्ट ओवर? शिखर धवन ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में प्लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से करारी मात दी। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही किंग्स का खेल बिगाड़ डाला। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का बड़ा […]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में प्लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से करारी मात दी। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही किंग्स का खेल बिगाड़ डाला। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने स्पिनर हरप्रीत बरार से आखिरी ओवर डलवाया, जिसमें 23 रन आए। बरार ने अर्शदीप सिंह के दो ओवर शेष रहते हुए भी डेथ ओवर में गेंदबाजी की। धवन के इस फैसले को आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि कप्तान ने मैच के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली।

आखिरी ओवर में स्पिन गेंदबाजी करने का मेरा फैसला उल्टा पड़ गया

शिखर धवन ने कहा- यह हार निराशाजनक है। मुझे नहीं लगता कि हमने पहले छह ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। गेंद जिस तरह से स्विंग हो रही थी, हमें कुछ विकेट लेने चाहिए थे। धवन ने आगे कहा- आखिरी ओवर में स्पिन गेंदबाजी करने का मेरा फैसला उल्टा पड़ गया। गति भी वहीं चली गई। इससे पहले मेरे तेज गेंदबाजों पर 18-20 रन की मार पड़ी। वे दो ओवर हमें भारी पड़ गए। हमारे गेंदबाजों ने पावरप्ले में गेंद को ऊपर पिच नहीं कराया। हमारी यही योजना थी और दुर्भाग्य से वे इसे क्रियान्वित नहीं कर सके।

---विज्ञापन---

नो बॉल के बाद उम्मीद जगी 

धवन ने कहा- इस तरह के विकेट में चाहे हम विकेट लें या न लें, हमें सही जगह पर गेंदबाजी करनी चाहिए जो हम लंबे समय से नहीं कर रहे हैं। इससे हमें नुकसान हो रहा है। हर पावरप्ले में हम 50-60 रन दे रहे हैं। हमें पता था कि पहले दो-तीन ओवर स्विंग होंगे। हमने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया और पहला ओवर भी मेडन था – हमने वहां छह गेंदें गंवाईं। यह काफी करीबी खेल है। उस नो बॉल के बाद हमें जीत की उम्मीद थी, लिविंगस्टोन ने शानदार पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्य से हम मैच नहीं जीत पाए।

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स की राह मुश्किल 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदेां में 5 चौके-9 छक्के ठोक नाबाद 94 रन जड़े, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम 13 मुकाबलों में 12 अंक हासिल करने के बाद आठवें स्थान पर है। अब उसका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना काफी मुश्किल हो गया है।

First published on: May 17, 2023 11:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola