PBKS vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता रोमांचक मुकाबला, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल

Punjab Kings vs Delhi Capitals Highlights: दिल्ली कापिटल्स की टीम ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है तो वहीं पंजाब के लिए ये लगातार चौथी हार रही.

PBKS VS DC Match (2).jpg

Punjab Kings vs Delhi Capitals Highlghts: आईपीएल 2026 में 55 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसी के साथ इस मैच के लिए टीम में 5 बड़े बदलाव किए गए हैं तो वहीं पंजाब की टीम में भी एक बदलाव किया गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का स्कोर खड़ा किया है. पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

दिल्ली की टीम को इस मैच में रोमांचक जीत हासिल कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. टीम ने 6 गेंद रहते ही टीम ने 211 रनों का आंकड़ा चेज कर लिया. दिल्ली के लिए इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए एक नहीं कई खिलाड़ी हीरो बने. अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े. उन्होंने 30 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. मिलर ने टीम के लिए 28 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है. टीम अब 7वें पायदान पर पहुंच गई है. लगातार 2 हार के बाद दिल्ली की ये पहली जीत थी. टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में अब तक खेले 12 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और 10 अंक हासिल किए हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए ये लगातार चौथी हार रही. इस हार के बाद टीम चौथे पायदान पर बनी हुई है.

Punjab Kings vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में बराबरी की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 मैचों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है तो वहीं 17 मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 6 गेंद रहते हैं रन चेज पूरा कर लिया है. टीम ने 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए. आकिब नबी ने टीम के लिए छक्का जड़कर विनिंग शॉट लगाया.

PBKS vs DC Live Score: आशुतोष शर्मा हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के करीब ले जाने वाले आशुतोष शर्मा अपना विकेट गंवा चुके हैं. उन्होंने इस पारी में 10 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली.

PBKS vs DC Live Score: स्टोइनिस के ओवर में आए 19 रन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने मार्कस स्टोइनिस के एक ओवर में 19 रन कूट दिए. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इस ओवर में 1 छक्के और एक चौका जड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 194/6, 18 ओवर

PBKS vs DC Live Score: अर्धशतक पूरा कर मिलर हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले डेविड मिलर आउट हो गए हैं. वो इस मैच में बेन ड्वार्शुइस का शिकार बने. प्रभसिमरन सिंह ने उनका शानदार कैच पकड़ा. इस पारी में मिलर ने 28 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 175/6, 17 ओवर

PBKS vs DC Live Score: मिलर ने पूरा किया अपना अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए डेविड मिलर इस मैच में जान फूंकते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने 27 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. उनका क्रीज पर बने रहना दिल्ली के लिए बेहद जरूरी होगा.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 170/5, 16.2 ओवर

PBKS vs DC Live Score: 4 ओवरों में 53 रनों की जरूरत

दिल्ली की टीम को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो आखिरी 24 गेंदों में 53 रनों की जरूरत हैं. टीम के लिए आशुतोष शर्मा और डेविड मिलर की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 158/5, 16 ओवर

PBKS vs DC Live Score: अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन खर्च किए और 2 विकेट चटकाए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 143/5, 15 ओवर

PBKS vs DC Live Score: अर्धशतक जड़ आउट हुए अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ मैच में जान फूंकने का काम किया. उनके आउट होने के बाद टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 73 रनों की जरूरत है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 138/5, 14 ओवर

PBKS vs DC Live Score: कप्तान अक्षर खेल रहे तूफानी पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने इस मैच में अब तक 20 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बना दिए हैं. क्रीज पर डेविड मिलर उनका साथ दे रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 113/4, 12 ओवर

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाते हुई नजर आ रही है. टीम ने चौथा विकेट ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में गिर चुका है. उनके आउट होने के बाद दिल्ली के लिए अब ये मैच हाथ से निकलता हुआ नजर आ रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 74/4, 8.2 ओवर

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज साहिल पराख 6 गेंदों में 13 रनों की पारी खेल आउट हो गए. अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट हासिल किया. उनके आउट होने के बाद कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 33/3, 4.3 ओवर

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल अर्शदीप सिंह का शिकार बने. उन्होंने इस पारी में 8 गेंदों का सामना करते हुए केवल 9 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 14/2, 2.3 ओवर

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहली झटका अभषेक पोरेल के रूप में लगा है. पोरेल ने इश मैच में 5 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए. यश ठाकुर की गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हो गए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10/1, 1.5 ओवर

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की पारी हुई शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब के खिलाफ पारी की शुरुआत कर दी है. टीम ने टीम के लिए अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

PBKS vs DC Live Score: खत्म हुई पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए इस मैच में प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलीं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 210/5, 20 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स लगातार लगे 2 झटके

पंजाब किंग्स की टीम को एक के बाद एक झटका लग रहे हैं. स्टोइनिस के बाद अब शशांक सिंह भी मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. शशांक इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 187/5, 18.2 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा

पंजाब किंग्स की टीम को इस मैच में तीसरा झटका लगा है. कूपर कोनोली माधव तिवरी का शिकार बने हैं. उन्होंने इस मैच में 27 गेंदों का सामना करते हउए 38 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 180/3, 17.4 ओवर

PBKS vs DC Live Score: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 32 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पीर की है. आईपीएल 2026 में ये उनके लिए 5वां अर्धशतक रहा है.

PBKS vs DC Live Score: बड़े लक्ष्य की तरफ पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली के खिलाफ मैच में बड़े टारगेट की तरफ बढ़ रही है. टीम के लिए कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. 15 ओवर के बाद टीम ने महज 2 विकेट गंवाए हैं और बोर्ड पर 149 रन का स्कोर लग चुका है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 149/2, 15 ओवर

PBKS vs DC Live Score: अय्यर और कोनोली की जोड़ी क्रीज पर

पंजाब किंग्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है. टीम के लिए कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. 11 ओवर के तक टीम ने महज 2 विकेट ही खोए हैं और 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन बना रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 116/2, 11 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका

पंजाब किंग्स की टीम को दिल्ली के खिलाफ मैच में दूसरा झटका प्रियांश आर्या के रूप में लगा है. प्रियांश ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे माधव तिवारी ने उनका विकेट अपने नाम किया.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 97/2, 9 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स की टीम को प्रभसिमरन सिंह को पहला झटका लग चुका है. प्रभसिमरन सिंह इस मैच में 15 गेंदों में 18 रन ही बना पाए. उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

PBKS vs DC Live Score: पावरप्ले में पंजाब के बल्लेबाजों का दबदबा

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने दिल्ली के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की है. टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 72 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. प्रियांश आर्या ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 72/0, 6 ओवर

PBKS vs DC Live Score: प्रियांश आर्या ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

पंजाब किंग्स की टीम के लिए प्रियांश आर्या का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा है. उन्होंने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 208 की स्ट्राइक रेट से महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 72/0, 5.5 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स का अर्धशतक हुआ पूरा

पंजाब किंग्स की टीम को इस मैच में प्रियांश आर्या ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. टीम ने महज 3 ओवरों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. प्रियांश आर्या 16 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 51/0, 3 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स को मिली ताबड़तोड़ शुरुआत

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की है. प्रियांश आर्या के 2 छक्कों के दम पर इस ओवर में 22 रन आए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 22/0, 1 ओवर

PBKS vs DC Live Score: पंजाब की पारी हुई शुरू

पंजाब किंग्स की तरफ से इस मैच में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतर चुकी है. उनके सामने दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क पहले ओवर में गेंदबाजी करने के लिए उतरे हैं.

PBKS vs DC Live Score: पंजाब ने भी किया एक बदलाव

पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. इस मैच के लिए टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन बेन ड्वार्शुइस को प्लेइंग 11 में मौका मिला है. वो आज पंजाब के लिए डेब्यू करते हुए दिखेंगे.

प्लेइंग 11- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की टीम ने किए 5 बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में 5 बड़े बदलाव के साथ उतर रही है. टीम ने इस मैच में अभिषेक पोरेल, साहिल पारेख, डेविड मिलर, माधव तिवारी और आकिब नबी को मौका दिया है.

प्लेइंग 11- केएल राहुल (डब्ल्यू), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (सी), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है. इस मैच में उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में पंजाब के बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

PBKS vs DC Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. अब तक खेले गए 35 मैचों में से 18 बार पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की है तो वहीं 17 मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की है.

PBKS vs DC Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का ये मुकाबला धर्मशाला के बेहद ही खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन धर्मशाला के मैदान पर ये पहला मुकाबला खेला जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ