मुंबई. पूर्व आईपीएल स्टार पॉल वल्थाटी (Paul Valthaty) के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह, एक भीषड़ अग्निकांड में उनकी बहन और भांजे की मौत हो गई है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कुल तीन लोगों की जान गई है। यह घटना आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वीना संतूर बिल्डिंग में आग लगने से घटी है। पॉल की बहन का नाम ग्लोरी वल्थाटी बताया जा रहा है। वहीं उनके भांजे की उम्र महज आठ साल थी।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्लोरी अपनी बीमार मां से मिलने के लिए यूके से मुंबई आई थीं। इस बीच बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर आग लग गई। आग इतनी भीषड़ थी कि उसे छठवें फ्लोर तक पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगा। इस बीच पुरे मकान में धुंआ भर गया। जिसकी वजह से बिल्डिंग में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग निकलने में नाकामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक दो नहीं, कई उपलब्धियां अपने नाम की
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो पॉल की बहन और भांजे के साथ-साथ कुल तीन लोगों को अचेत अवस्था में पाया गया। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती चिकित्सा के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पॉल वल्थाटी का आईपीएल करियर:
पॉल वल्थाटी देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करने में कामयाब रहे। वल्थाटी में 2009 से 2013 के बीच शिरकत करने में कामयाब रहे। पूर्व आईपीएल स्टार के लिए साल 2011 चमकदार सीजन रहा। इस साल उन्होंने शतक जमाते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होने सीएसके के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 120 रन ठोक दिए थे। इस बीच उनके बल्ले से 19 चौके और दो छक्के निकले थे। वल्थाटी के इस उम्दा पारी के बदौलत उनकी टीम छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
31 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines