IND vs IRE 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच में आयरलैंड को हार तो मिली ही साथ ही टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो कि कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगी। दरअसल कप्तान पॉल स्टर्लिंग मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाए। वे ओपनिंग करने उतरे और बिना रन बनाए ही चलते बने। स्टर्लिंग को प्रसिद्ध ने अपने जाल में फंसाया जिसके बाद उनके नाम एक खराब रिकॉर्ड जुड़ गया।
दरअसल टी20 अंतर्राष्ट्रीय के इतिहास में स्टर्लिंग शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे 13 बार बिना खाता खोले ही चलते बने हैं। उन्होंने इस मामले में हमवतन केविन ओ ब्रायन को पछाड़ा है, जो अपने करियर में 12 बार जीरो पर पवेलियन लौटे। इस लिस्ट में इन दोनों के बाद में जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा और बांग्लादेश के सोम्य सरकार हैं जो की 11 बार डक पर आउट हुए हैं।
रोहित समेत ये दिग्गज भी शामिल
इस शर्मनाक लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं। उनके टी20 में 10 डक हैं। रोहित के साथ श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, बांग्लादेश के सोम्या सरकार, श्रीलंका के दासुन शनाका और पाकिस्तान के उमर अकमल शामिल हैं।
भारत 2-0 से आगे
वहीं अगर सीरीज की बात करें तो इसमें भारतीय टीम ने शुरुआत के दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम सिर्फ 152 रन ही बना सकी और 33 रनों से हार गई। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन एंड्रयू बालबर्नी ने बनाए। जिन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेली।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines