पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. उन्हें 22 साल बाद इंसाफ मिला है. कोर्ट ने मार्टिन को अब क्लीन चिट दे दी है. साल 2004 में मार्टिन पर एफआईआर हुई थी, जिसमें आईपीसी की धारा 420, 468, 471 और 120बी के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत आरोप लगाए गए थे. हालांकि अब कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दे दी है. कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद मार्टिन ने बयान भी दिया है.
क्यों हुई थी FIR?
जैकब पर जाली यूके आव्रजन (इमिग्रेशन) स्टाम्प, यात्रा व्यवस्था और वित्तीय लेनदेन का आरोप लगा था. मार्टिन के मुताबिक साल 2004 में उनकी टीम यूके गई थी. उस टीम के सभी खिलाड़ी भारत लौट आए थे. लेकिन एक खिलाड़ी यूके में रुक गया था. क्योंकि वीजा 6 महीने के लिए वैलिड था. लेकिन इस खिलाड़ी ने 6 महीने से अधिक समय यूके में बिताए और फर्जी स्टैंप लगवाने के बाद वह भारत लौटा. इसके बाद एयरोपोर्ट दिल्ली लौटने के बाद उससे पूछताछ हुई. इसके बाद मार्टिन पर भी FIR दर्ज हुई थी. लेकिन 22 साल बाद अदालत ने जैकब मार्टिन को क्लीन चिट दे दिया और अदालत को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला.
मार्टिन ने बताया कि उनका नाम बड़ा था और वह इंटरनेशनल क्रिकेटर थे. इसलिए उनका नाम जबरदस्ती घसीटा गया. हालांकि केस दर्ज होने के बाद उनकी रेलवे की नौकरी भी चली गई. मार्टिन ने बताया कि इन 22 सालों में मैं बहुत तनाव में था. मुझे इस दौरान बीसीसीआई से भी कोई जवाब नहीं मिला. लेकिन क्लीन चिट मिलना मेरे जीवन का बड़ा मुआवजा है.
भारत के लिए खेले 10 मैच
54 साल के जैकब मार्टिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1999 में भारत के लिए डेब्यू किया. हालांकि उनका करियर लंबे समय तक नहीं चला और उन्होंने साल 2001 में केन्या के खिलाफ ही अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. भारत के लिए उन्होंने 10 वनडे मैच में 22.57 की औसत के साथ 158 रन बनाए.
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
59 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines