ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 49.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 241 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए पथुम निसांका एक बार फिर लय में नजर आए। हालांकि, वह अपने 14वें अर्धशतक से महज चार रन से चूक गए। अफगानिस्तान को यह मुकाबला अगर अपने नाम करना है तो उन्हें निर्धारित ओवरों में अब 242 रन बनाने होंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ पथुम निसांका ने कुल 60 गेंदों का सामना किया। इस बीच 76.66 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 46 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच बेहतरीन चौके निकले। उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन कुसल मेंडिस ने 50 गेंद में 78.00 की स्ट्राइक रेट से 39 रन का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी से इतना खुश हुआ भारतीय दिग्गज कि बना दिया चीता और तेंदुआ, वजह है लाला की यह खासियत
सदीरा समरविक्रमा और महेश तीक्षणा ने भी बिखेरी चमक:
निसांका और कैप्टन मेंडिस के अलावा सदीरा समरविक्रमा और महेश तीक्षणा भी अफगानिस्तान के खिलाफ उपयोगी पारी खेलने में कामयाब रहे। समरविक्रमा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में 36 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं तीक्षणा ने नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 29 रन का योगदान दिया।
फजलहक फारूकी ने चटकाए सर्वाधिक चार विकेट:
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज फजलहक फारूकी रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 3.40 की इकोनॉमी से 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। फारूकी के अलावा मुजीब उर रहमान के खाते में दो और अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines