Year Ender 2023: साल 2023 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ आखिरी पड़ाव पर है। क्रिकेट के लिहाज से यह साल भारतीय टीम के लिए बेहद सुनहरा रहा। ब्लू टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई यादगार मुकाबले अपने नाम किए। हालांकि, टीम का एक सपना नहीं पूरा हो सका। हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम आईसीसी का कोई बड़ा खिताब अपने नाम करने में नाकामयाब रही।
बेशक शर्मा की अगुवाई में भी इतिहास नहीं बदला, लेकिन इस साल बतौर कप्तान विनिंग परसेंटेज के मामले में वह टॉप पर रहे। अब बात करें साल 2023 का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन रहा तो आप उसका नाम सुनकर हैरान रह जाएंगे। आपको लगेगा इस खिलाड़ी का प्रदर्शन तो मैदान में इस साल कुछ खास नहीं रहा फिर यह कैसे नंबर-1 कप्तान बन सकता है। लेकिन उपलब्धियां बताती हैं कि वह रोहित से इस साल कोसो आगे रहे।
यह भी पढ़ें- ‘अपने फैसले पर कायम रहें..’ सलमान बट्ट को पद से हटाने पर वसीम अकरम ने PCB को लताड़ा
हम बात कर रहे हैं मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के बारे में जिन्हें पहले कप्तान बनने के लिए पुरानी परंपराओं से लड़ना पड़ा। दरअसल, क्रिकेट के इतिहास में बहुत ही कम बार देखा गया है कि कोई तेज गेंदबाज कप्तान बना हो। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साहस दिखाते हुए ना केवल उन्हें कप्तान बनाया बल्कि लगातार उनपर भरोसा भी बनाए रखा।
30 वर्षीय कमिंस ने भी बोर्ड के भरोसे को बनाए रखा। उन्होंने अपनी अगुवाई में कंगारू टीम को डब्ल्यूटीसी का खिताब जिताया। इसके अलावा उन्होंने एशेज में भी बढ़त दिलाई। साल के आखिर में वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाते हुए दुनिया भर में छा गए। साल 2023 में कमिंस की अगुवाई में विनिंग परसेंटेज 76.92 का रहा जो रोहित से कम है, लेकिन उनके खाते में आईसीसी के कई बड़े खिताब हैं, जो उन्हें साल का बेस्ट कप्तान बनाते हैं।
पैट कमिंस इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें कमिंस के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने कंगारू टीम के लिए अबतक कुल 193 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 158 पारियों में 1708 रन निकले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 239 पारियों में 435 सफलता प्राप्त की है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines