हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pat Cummins: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 11400000000 का ऑफर, क्या छोड़ना पड़ेगा IPL का साथ?

Pat Cummins New Contract: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक नया ऑफर मिला है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कमिंस के साथ एक नया करार करना चाहती है जिसके तहत उनके ऊपर करोड़ों की बारिश हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं इस पूरी रिपोर्ट के बारे में

विज्ञापन

Pat Cummins New Contract: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस को एक नया ऑफर मिला है. ये ऑफर किसी और की तरफ से नहीं बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उन्हें मिला है. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाना चाहती है और इसके लिए उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा किया जाएगा. हाल ही में काफी लंबे समय के बाद वो चोट से उभरकर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. अगर वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस डील को साइन कर लेते हैं तो उनके ऊपर करोड़ों की बारिश होगी. 

2029 तक हो सकता है करार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए पैट कमिंस एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी साख दोबारा वापस पाई तो वहीं कई ट्रॉफी भी अपने नाम की हैं. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया बोर्ड उनके साथ साल 2029 तक करार करना चाहता है. सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अगर पैट कमिंस इस डील को साइन करते हैं तो उनको हर साल 27.43 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें लंबे समय के करार करना होगा. 

पैट कमिंस जीत चुके हैं 2 ICC खिताब

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में पैट कमिंस 2 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं. उन्होंने साल 2021-23 WTC का खिताब अपने नाम किया था तो वहीं साल 2023 में भारत को हराकर वनडे विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था. इसी के साथ उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. 

विज्ञापन

पैट कमिंस का इंटरनेशनल करियर

32 साल के हो चुके पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था. इसके बाद से वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 72 टेस्ट मैचों में टीम के लिए 315 विकेट चटकाए हैं. वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 90 मैच खेले हैं जिसमें वो 143 विकेट चटका चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 मैच हासिल कर चुके हैं जिसमें उनको 66 विकेट मिले हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस साल ऑस्ट्रेलिया को 21 टेस्ट मुकाबले खेलने हैं.

ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिम्मेदारी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola