Paras Dogra Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-डी के मुकाबले में जम्मू कश्मीर की भिड़ंत मुंबई के साथ हो रही है. जम्मू कश्मीर के बूढ़े बल्लेबाज ने शानदार बैटिंग करते हुए इस टूर्नामेंट में अपना 32वां शतक ठोक डाला है. 40 वर्षीय बल्लेबाज पारस डोगरा ने मुश्किल स्थिति में शानदार बैटिंग करते हुए 112 रनों की दमदार पारी खेली और वह क्रीज पर अभी भी डटे हुए हैं. पारस रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अब अजय शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
पारस डोगरा का एक और शतक
पारस डोगरा मुंबई के खिलाफ जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो जम्मू कश्मीर की टीम सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई थी. अभी स्कोर बोर्ड पर मुश्किल से 30 रन और जुटे थे कि टीम ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद पारस ने मोर्चा संभाला और अब्दुल समद के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 94 रनों की अहम साझेदारी निभाई.
ये भी पढ़ें:-W, W, W, W… 4-5, क्रिकेट में दिखा फुटबॉल वाला स्कोर! लगातार 4 बल्लेबाज डक पर आउट
समद तो 44 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पारस एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना 32वां शतक लगाया. दिन का खेल खत्म होने तक पारस 112 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. मुंबई द्वारा बनाए गए 386 रनों के जवाब में जम्मू कश्मीर ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 273 रन लगा दिए हैं.
दूसरे नंबर पर पहुंचे पारस
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब पारस दूसरे नंबर पर आ गए हैं. पारस ने इस मामले में अब अजय शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अजय के नाम 31 शतक दर्ज हैं. पारस से आगे अब सिर्फ वसीम जाफर हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 40 सेंचुरी लगाई है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पर्थ पिच की पहली तस्वीर आई सामने, बल्लेबाज या गेंदबाज जानें किसको मिलेगा फायदा?
पारस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2001-02 में किया था. पहले वह हिमाचल प्रदेश की ओर से खेला करते थे. इसके बाद पारस ने पुडुचेरी का दामन थामा और 2024-25 से वह जम्मू कश्मीर की ओर से खेल रहे हैं. पारस टूर्नामेंट में अब तक 9,500 रन ठोक चुके हैं. वहीं, वसीम जाफर ने 12038 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
29 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines