हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच महादेव की भक्ति में डूबा पांड्या परिवार, हार्दिक का अंदाज उड़ा देगा होश!

Hardik Pandya परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा पांड्या परिवार सावन के पावन महीने में महादेव की भक्ति में डूबा हुआ है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या का अलग अंदाज नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Hardik Pandya

Hardik Pandya: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। जहां पर टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आ रही है। 3 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। इस बीच वाइट बॉल क्रिकेट के भारतीय सुपरस्टार हार्दिक पांड्या परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा पांड्या परिवार सावन के पावन महीने में महादेव की भक्ति में डूबा हुआ है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या का अलग अंदाज नजर आ रहा है।

महादेव की भक्ति में डूबा पांड्या परिवार 

सावन का महीना चल रहा है। महादेव के इस पावन महीने में लोग उनकी भक्ति में डूब जाते हैं। भारतीय टीम के सुपरस्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इससे अलग नहीं है। पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की है। जिसमें वो पूरे परिवार के साथ कीर्तन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक पांड्या के साथ उनका बेटा अगस्त्य पांड्या भी नजर आ रहा है। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी और उनका बेटा कबीर भी नजर आ रहा है। पूरा पांड्या परिवार महादेव का भजन गा रहा है। पिछले कुछ सालों से पांड्या भी कोहली की तरह पूजा-पाठ करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वो फोटो और वीडियो भी अपलोड करते हैं।

एशिया कप से मैदान पर करेंगे वापसी 

हार्दिक पांड्या पहले बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से मैदान पर वापसी करने वाले थे, लेकिन ये सीरीज ही पोस्टपोन हो गई। ऐसे में अब पांड्या सितंबर में होने वाले एशिया कप से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। आईपीएल 2025 के बाद से पांड्या मैदान पर नहीं नजर आए हैं। जिसके कारण उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। पांड्या फिलहाल गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर रहे हैं। जिसके कारण ही उनकी भूमिका टीम में बहुत अहम होने वाली है। मौजूदा समय में हार्दिक अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित-विराट की वापसी में होगी और देरी! इस सीरीज को लेकर BCCI का रुख साफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola