Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अफवाहें एकदम सही साबित हुई हैं. मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए बताया है कि उनकी और पलाश की शादी टूट गई है.
टीम इंडिया की उपकप्तान ने कहा कि वह इस मैटर को यहीं पर खत्म करना चाहती हैं और बाकी लोगों से भी मंधाना ने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की. इस बीच, मंधाना के पोस्ट के बाद इस पूरे विवाद को लेकर पलाश का भी पहला रिएक्शन सामने आया है.
शादी टूटने पर क्या बोले पलाश?
पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने लाइफ में आगे बढ़ने और अपने पर्सनल रिलेशनशिप से पीछे हटने का फैसला किया है. यह देखना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा कि लोग बेवजह की अफवाहों पर आसानी से रिएक्ट कर देते हैं. वो अफवाहें जिन्होंने मुझे सबसे ज्यादा डराया. यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज है और मैं इससे सम्मान के साथ खुद पर भरोसा रखते हुए डील करूंगा. मैं उम्मीद करता हूं कि समाज के तौर पर हमको बेवजह की अफवाहों पर गौर करते हुए किसी को भी जज करने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए. हमारे शब्द किसी को ऐसे जख्म दे सकते हैं, जिसका हमें अंदाजा तक नहीं है.”
पलाश ने आगे कहा, “हम लोग जब इन चीजों के बारे में सोच रहे होते हैं, तो उसी समय पर दुनिया में कोई इसी कारण से काफी कुछ झेल रहा होता है. मेरी टीम इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी. मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे.”
मंधाना ने पोस्ट में क्या लिखा?
पलाश से पहले स्मृति मंधाना ने शादी कैंसिल होने की खबर देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “‘पिछले कुछ हफ्तों में मेरे जीवन को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आई हैं और मुझे लगता है कि अब मेरे लिए जवाब देना जरुरी है. मैं काफी प्राइवेट इंसान हूं और मैं चीजें अपने हिसाब से रखना चाहती हूं लेकिन मैं ये साफ कर रही हूं कि शादी कैंसिल हो गई है. मैं इस मैटर को यही बंद करने का फैसला करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप भी ऐसा ही करेंगे.’
ये भी पढ़ें: बदल गई IND vs SA टी-20 सीरीज की टाइमिंग! अब इतने बजे से खेले जाएंगे सभी मुकाबले
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आप लोगों से प्रार्थना करती हूं कि आप दोनों परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए. आप हमें इस चीज को प्रोसेस करने और हमें आगे बढ़ने के लिए समय दीजिए. मुझे लगता है कि मेरा मुख्य लक्ष्य अपने देश का नेतृत्व करना रहा है. मैं भारत के लिए खेलना और ट्रॉफी जीतना जारी रखूंगी और मेरा फोकस हमेशा इसी पर होने वाला है. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.”
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
15 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
27 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines