Fun Video of Pakistani Players: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आई पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी खूब मस्ती कर रहे हैं। पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी हैदराबाद के होटल में रुके हुए हैं। उनका भारत में जिस अंदाज में स्वागत हुआ, इससे सभी खिलाड़ी गदगद हो गए हैं। जिस दिन स पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची है, खिलाड़ियों के मस्ती करते हुए कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इससे ऐसा लगता है खिलाड़ियों को भारत में घूमने में काफी आनंद मिल रहा है। इस कड़ी में पीसीबी ने पाकिस्तान खिलाड़ियों की मस्ती करते हुए एक और वीडियो शेयर किया है।
गुलाब फूल और माला से स्वागत
बीती शनिवार रात सभी खिलाड़ी टीम डिनर के लिए जा रहे थे। इस दौरान सभी खिलाड़ी एक दूसरे का फोटो खींचते और वीडियो बनाते देखे गए। बाबर की सेना डिनर करने के लिए बस से रेस्टोरेंट गए थे। रेस्टोरेंट में खिलाड़ियों का काफी शानदार तरीके से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का एक गुलाब के फूल और माला पहनाकर स्वागत किया गया। खिलाड़ी गुलाब और माला के साथ काफी मस्ती करते देखे गए। इस दौरान सिक्योरिटी का भी पूरा बंदोबस्त किया गया था। खिलाड़ियों के डिनर पर जाने से लेकर वापस होटल आने तक हर समय सिक्योरिटी खिलाड़ियों के साथ थी।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: WWE में तब्दील हुआ क्रिकेट मैच, बैट और विकेट से एक दूसरे को पीटा, 6 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल
3 अक्टूबर को दूसरा वार्म अप मैच
बता दें कि पाकिस्तान ने अपना पहला वार्म अप मैच 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के साथ खेली। इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान द्वारा विशाल लक्ष्य देने के बाद भी न्यूजीलैंड ने टारगेट को पा लिया। अब पाकिस्तान का दूसरा वार्म अप मुकाबला 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है। फैंस की नजर इस पर होगी कि क्या पाकिस्तान इस मुकाबले में वापसी करती है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines