Kainat Imtiaz: पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. पाकिस्तान के लिए उन्होंने वनडे और टी-20 में प्रतिनिधित्व किया है. लंबे समय से वह टीम से दूर चल रही थीं. लेकिन अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है. कायनात ने मैच रेफरी बनने के लिए बड़ा फैसला किया है. वह हाल ही में अगस्त और सितंबर में कराची में आयोजित पीसीबी राष्ट्रीय महिला अंडर-19 टी20 टूर्नामेंट में मैचों में रेफरी की भूमिका में नजर आई थीं.
13 साल के करियर पर लगा विराम
कायनात ने पाकिस्तान के लिए करीब 13 सालों तक प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 10 वनडे और 21 टी-20 मैच खेले. उन्होंने अक्टूबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पदार्पण किया. इसके अगले साल ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया.
इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 2010 और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा उन्होंने साल 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2017 विश्व कप में भी भाग लिया था. पाकिस्तान के लिए आखिरी बार उन्होंने साल 2023 में खेला था. इसके बाद उन्होंने ब्रॉडकास्ट के रूप में काम किया. उनके करियर में काफी उतार चढ़ाव आया और वह इस दौरान लगातार पाकिस्तान के लिए नहीं खेल सकीं.
इम्तिया पाकिस्तान की दूसरी पूर्व महिला क्रिकेटर हैं, जो हाल ही में मैच रेफरी बनी हैं. इससे पहले ऐमन अनवर ने भी संन्यास का ऐलान किया था और मैच रेफरी बनी थीं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
मां सलीमा इम्तियाज आईसीसी का हिस्सा
कायनात की मां सलीमा इम्तियाज आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय विकास पैनल का हिस्सा बनने वाली पहली पाकिस्तानी महिला अंपायर बनी थीं. वह 9 महिला वनडे और 69 महिला टी20आई मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं. अब उनकी बेटी कायनात भी मैच रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
करियर पर एक नजर
कायनात ने पाकिस्तान के लिए 19 वनडे मैच में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 21 टी-20 मैच में 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वनडे में उनके बल्ले से 134 रन और टी-20 में 137 रन भी निकले हैं.
साल 2023 में उन्होंने पाकिस्ताव के लिए आखिरी वनडे मैच खेला. इसके बाद वह लगातार नजरअंदाज हो रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines