---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Pakistan तक पहुंची राम मंदिर की गूंज, पूर्व क्रिकेटर ने भगवा झंडा लेकर कहा ‘जय श्री राम’

Pakistan Cricketer Said Jai Shri Ram: अयोध्या के राम मंदिर में मूर्ती स्थापना की गूंज अब पाकिस्तान तक जा पहुंची है। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भगवा झंडा लेकर जय श्री राम कहा है।

---विज्ञापन---

Pakistan Cricketer Said Jai Shri Ram: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसको लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में इसकी गूंज सुनने को मिल रही है। हिन्दू धर्म के श्रद्धालुओं को इस पल का इंतजार लंबे समय से था। ऐसे में 22 जनवरी को लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने की तैयारी में हैं। लोगों ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग भव्य राम मंदिर और उसमें विराजमान रामलला का दर्शन के लिए काफी व्याकुल हो रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का एक पूर्व क्रिकेटर भी राम मंदिर के दर्शन करने के लिए व्याकुल है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया पोस्ट

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने 14 जनवरी को राम मंदिर को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। खिलाड़ी के हाथ में भगवा रंग का झंडा भी है, जिसमें राम मंदिर की तस्वीर नजर आ रही है। खिलाड़ी ने भगवा रंग के झंडे के साथ बड़े ही शान से फोटो खिंचवाई और उसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। खिलाड़ी ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा कि हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार। इसके अलावा खिलाड़ी ने अंत में लिखा जय-जय श्री राम। पाकिस्तानी खिलाड़ी की इस आस्था से आप समझ सकते हैं कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी इसका डंका बज रहा है।

---विज्ञापन---

दानिश का हिंदुत्व से जुड़ाव

दानिश हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें कई दफा पूजा-पाठ करते हुए भी देखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है, जब दानिश ने जय श्री राम कहा है। इससे पहले भी कई दफा वह हिन्दुत्व को बढ़ावा देने के लिए जोर लगा चुके हैं। दानिश हमेशा जय श्री राम का नारा भी लगाया करते हैं। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले खिलाड़ी का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

First published on: Jan 15, 2024 01:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola