नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खेल की दुनिया में अपना नाम कमाने के बाद पढ़ाई-लिखाई पूरी करना चाहते हैं। यही वजह है कि हाल ही पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने अपनी एजुकेशन जारी रखने के लिए कराची यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया था। हफीज के कुछ दिन बाद ही पाकिस्तानी बल्लेबाज असद शफीक भी स्टूडेंट बन गए हैं। 37 साल के असद ने कहा है कि वह कराची विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य, शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान विभाग (एचपीईएसएस) में दाखिला ले रहे हैं।
बीएस थर्ड ईयर के छात्र होंगे शफीक
केयू की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक शफीक ईवनिंग शिफ्ट में बीएस थर्ड ईयर के छात्र होंगे। सोमवार को क्रिकेटर ने वीसी सचिवालय में एचपीईएस के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ बासित अंसारी और केयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ खालिद महमूद इराकी से मुलाकात की। इस मीटिंग के दौरान शफीक ने अध्यक्ष और कुलपति को बताया कि नेशनल टीम में सलेक्ट होने के बाद उन्हें अपनी स्टडी बीच में ही छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
और पढ़िए – कैरम या स्लाइडर, ऑस्ट्रेलिया को कैसी गेंद फेंक रहे महेश पिथिया? गेंदबाज ने किया ये खुलासा
Asad Shafiq
हालांकि उन्होंने कहा कि अब ये समय आ गया है कि पढ़ाई पूरी की जाए। उन्हें उम्मीद है कि अन्य क्रिकेटर भी निकट भविष्य में अपनी शिक्षा फिर से शुरू करेंगे। केयू वीसी ने जवाब में कहा कि शफीक का दाखिला एक अच्छा संकेत है। न केवल विभाग के छात्र बल्कि अन्य लोग भी उनके अनुभव से सीखेंगे। मुझे यकीन है कि शफीक को अपने सहपाठियों के लिए कक्षा में देखना एक सुखद आश्चर्य होगा।
कौन हैं असद शफीक?
पाकिस्तान के लिए 77 टेस्ट, 60 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले असद शफीक मिडल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं। उनका इंटरनेशनल करियर 2010-2020 के बीच रहा। शफीक ने अपने पूरे करियर में अब तक 12 टेस्ट शतक बनाए हैं और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नौ शतक बनाए हैं। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। बल्लेबाज की उपलब्धि सर गारफील्ड सोबर्स से आगे निकल गई, जिन्होंने पहले वेस्टइंडीज के लिए आठ शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। केयू में पढ़ने वाले अन्य क्रिकेटरों में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज और टेस्ट क्रिकेटर सऊद शकील शामिल हैं जिन्होंने पिछले सप्ताह ही एडमिशन लिया है।
और पढ़िए – पहले टेस्ट मैच का घर बैठे टीवी और मोबाइल पर ऐसे उठाए आनंद
गाबा में किया था कमाल
असद शफीक को गाबा टेस्ट (दिसंबर 2016) में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। हालांकि इस मैच को ऑस्ट्रेलिया जीत गई थी, लेकिन असद को उनकी हीरोइक परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। असद ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 207 गेंदों में कुल 137 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद गाबा टेस्ट 2021 में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
47 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines