News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में ग्रीन टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रन से जीत मिली। पाकिस्तान की इस रोमांचक जीत से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़ा फायदा हुआ है। वह सेमी फाइनल में पहुंच गई है. अफ्रीकी टीम से पहले मेजबान भारतीय टीम ने सेमी फाइनल का टिकट कटाया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। ग्रीन टीम ने टूर्नामेंट में अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इस बीच उसे चार मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। उसके नाम आठ अंक (0.036) हैं।
Point Table After Pak vs Nz.🙌🏻🔥#PAKvNZ pic.twitter.com/Yw3ITj5sXz
— M A R Y A M🇵🇰 (@maryam_says56) November 4, 2023
यह भी पढ़ें- बाबर आजम का वर्ल्ड कप में तहलका, मिस्बाह का तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के लिए बने खास
वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद कीवी टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड को अपने आठ मुकाबलों में चार जीत एवं चार हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम के नाम आठ अंक (0.398) हैं।
A massive win for Pakistan 🎉
Babar Azam’s side are right back in the semi-final mix after beating New Zealand via DLS Method 👀
Read the full match report 📝⬇️#CWC23 #NZvPAKhttps://t.co/T7DFm1pnWH
— ICC (@ICC) November 4, 2023
अंकतालिका में पहले स्थान पर मेजबान टीम भारत स्थित है। ब्लू टीम को अपने सभी (सात) मुकाबलों में जीत मिली है। यही वजह है कि वह 14 अंकों (2.102) के साथ टॉप पर काबिज है।
Bringing the Protea Fire to the semi-finals 🔥
South Africa are through to the penultimate stage of #CWC23 👏 pic.twitter.com/dnJQlVhEqX
— ICC (@ICC) November 4, 2023
टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अभी तीन-तीन मुकाबले शेष बचे हैं। इसके अलावा भारत और अफ्रीका को दो-दो मुकाबले खेलने हैं, जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के एक-एक मैच शेष हैं। अन्य टीमों के भी अभी मैच शेष हैं। ऐसे में आगामी मुकाबले काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।