Wahab Riaz Statement After PAK Loss: वुमेंस एशिया कप 2026 में एक बार फिर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. 5 सितंबर को दुबई में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान की महिला टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 8.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करके एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. पाकिस्तान को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद पाकिस्तान के मेंटर वहाब रियाज ने अपनी टीम को सबसे बेस्ट बता दिया.
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान
भारत के खिलाफ वुमेंस एशिया कप के ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान टीम संघर्ष करती नजर आई. टीम इंडिया ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और टीम मेंटर वहाब रियाज ने विवादित बयान दिया. खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने पाकिस्तान को वुमेंस एशिया कप की सबसे बेस्ट टीम कह दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी टीम में काफी क्षमता है और उन्हें सिर्फ खुद पर भरोसा करने की जरूरत है. हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है.’
रियाज ने आगे कहा, ‘हम वापस जाएंगे और इस बारे में चर्चा करेंगे कि हमने भारत के खिलाफ क्या गलत किया. हम वैसी ही गलतियां नहीं दोहराएंगे. मुझे अभी भी भरोसा है कि पाकिस्तान एशिया कप की ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे बेस्ट टीम है, क्योंकि ये परिस्थितियां हमारे अनुकूल हैं.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से हार ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, वुमेंस एशिया कप से बाहर होने का मंडराया खतरा
सना मीर को भी दिया जवाब
पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद स्क्वाड में हुए बड़े-बड़े बदलावों की जमकर आलोचना की थी. इस मामले में मेंटर वहाब रियाज की राय थोड़ी अलग थी. उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया और बताया कि यह नए खिलाड़ियों को मौका देने का सही समय था. उन्होंने कहा, ‘सना मीर की अपनी अलग राय है. मुझे उनकी राय से कोई मतलब नहीं है. हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए हैं. जो काफी समय से खेल रही थीं या अलग-अलग वर्ल्ड कप एवं एशिया कप का हिस्सा ले चुकी थीं लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, उन्हें बाहर किया गया.’
रियाज ने आगे कहा, ‘यह नई खिलाड़ियों को मौका देने और आने वाले टूर्नामेंटों के लिए टीम तैयार करने का सही समय था. इससे मतलब नहीं है कि कौन पीछे रह गया. जो भी खिलाड़ी अच्छी प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, उन्हें बाहर किया गया है. मुझे लगता है कि हमने नई खिलाड़ियों को मौका देकर सही फैसला किया है.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: ‘स्टैंडर्ड ऊंचा रखना…’, पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines