Asian Games 2023: चीन में खेले जाने वाले एशियन गेम्स की तैयारियों में जुटी पाकिस्तान की महिला टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के मुख्य कोच मार्क कोल्स ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के चार महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया है। उनकी नियुक्ति इसी साल अप्रैल में हुई थी. यह घोषणा पाकिस्तान की महिला टीम के लिए एक झटका है क्योंकि उसे 1 सितंबर से कराची में शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में तीन टी20 और उसके बाद तीन एकदिवसीय मैच होंगे और सभी छह मैच कराची में खेले जाएंगे। 2017 से 2019 तक टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य करने के बाद, कोल्स के पास पहले से ही पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग का काफी अनुभव था और उनके चौंकाने वाले इस्तीफे ने टीम प्रबंधन को स्तब्ध कर दिया है।
जल्द होगा नए कोच का ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के साथ उनके संक्षिप्त कार्यकाल के लिए कोल्स को धन्यवाद दिया और उनके करियर में आगे बढ़ने की कामना की। बोर्ड ने यह भी बताया कि वह जल्द ही उनके रिप्लेस्मेंट का ऐलान करने वाले हैं।
पीसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “पीसीबी महिला टीम के साथ उनके संक्षिप्त कार्यकाल के लिए मार्क कोल्स का आभार व्यक्त करता है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है। मार्क कोल्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।”
एशियन गेम्स में भाग लेगी पाकिस्तान की महिला टीम
बता दें कि चीन में खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट में निडा दार की टीम की भिड़ंत भारत के खिलाफ होने वाली है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों द्वारा जमकर तैयारियां की जा रही है।
कोल्स ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है और इसलिए इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि उनके अचानक इस्तीफे का कारण क्या है और पीसीबी ने भी इसके बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
56 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines