PAK vs NZ T20 WC 2026 Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 का मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिए गए.

Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026

Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Super-8 Highlights: कोलंबो में भारी बारिश के चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मुकाबला रद्द कर दिया गया. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होने वाले था और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी. मैच समय पर बारिश थमने के कोई आसार नहीं दिखे, जिसके चलते अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए गए, जिससे ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में दोनों का खाता खुल गया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

NZ vs PAK Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मुकाबला

कोलंबो में भारी बारिश के कारण पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का सुपर-8 मुकाबला रद्द कर दिया गया है. पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका. मैच के समय लगातार हो रही बारिश के कारण मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए. इसी के साथ दोनों टीमों का ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में खाता भी खुल गया.

NZ vs PAK Live Score: रद्द हो सकता है मुकाबला

कोलंबो में अभी भी हल्की बारिश हो रही है और ओवर्स कटने भी शुरू हो गए हैं. रिजल्ट के लिए 5-5 ओवर के मुकाबला होना जरूरी है, जिसके लिए कट ऑफ टाइम रात 10.16 बजे तक का है. अगर इस समय तक मैच शुरू नहीं हुआ तो इसे रद्द कर दिया जाएगा.

NZ vs PAK Live Score: कोलंबो में बारिश जारी, ओवर कटने शुरू

कोलंबो में बारिश अभी भी जारी है और मैच कब शुरू होगा इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है. रिजल्ट के लिए कम से कम 5-5 ओवर मैच होना जरूरी है. रात 8:10 बजे से ओवरों की कटौती शुरू हो गई है. 5 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय रात 10:16 बजे है.

NZ vs PAK Live Score: कोलंबो में हो रही भारी बारिश

कोलंबो में इस वक्त भारी बारिश हो रही है और मैच कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश अभी करीब 1 घंटे तक जारी रहेगी.

NZ vs PAK Live Score: मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

कोलंबो में अभी भी बारिश हो रही है और पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 के मुकाबले पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. बता दें कि, सुपर 8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश के यह मैच नहीं हो पाता है तो फिर दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे.

NZ vs PAK Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 में टॉस हो गया है, लेकिन अभी तक मैच शुरू नहीं हो पाया है. कोलंबो में अभी लगातार बारिश हो रही है और बारिश के कारण मैच रुका हुआ है.

PAK vs NZ Live Score: बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी

कोलंबो में इस वक्त हल्की बारिश हो रही है, जिसके कारण मैच शुरू होने में देरी हो रही है.

PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

PAK vs NZ Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

पाकिस्तान और श्रीलंका के कप्तान थोड़ी देर में टॉस करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. पाकिस्तानी कप्तान सलामान अली आगा और टिम सेफर्ट की नजरें टॉस जीतने पर होंगी.

PAK vs NZ Live Score: कोलंबो में फिर शुरू हुई बारिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में मौसम ने फिर करवट ली है और वहां दोबारा से बारिश शुरू हो गई है. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच पर पहले से ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है और शाम में बारिश की आंशका जताई गई है. ऐसे में फैंस की टेंशन बढ़ गई है.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: कोलंबो में आसमान साफ

सुबह के वक्त बारिश के बाद अब कोलंबो में आसमान साफ दिख रहा है, मैच के लिए अब मौसम मददगार है, क्रिकेट फैंस भी चाहते हैं कि ये मैच पूरे 20-20 ओवर्स का हो.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: बाबर नंबर-4 पर बैटिंग क्यों कर रहे हैं?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि बाबर आजम को नंबर-4 पोजीशन पर क्यों उतारा जा रहा है.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: टॉस अहम फैक्टर होगा

मैच के दौरान बारिश का अनुमान होने की वजह से, कप्तान शायद बाद में बैटिंग करना पसंद करेंगे, लेकिन चेज करने के लिए मुश्किल हालात टीम की स्ट्रेटेजी में टॉस को एक जरूरी फैक्टर बना देते हैं.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 रिकॉर्ड्स

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में, 64 टी20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 जीत और पहले गेंदबाजी करते हुए 36 जीत देखी गई हैं, जिसमें एवरेज स्कोर 144 (पहली पारी) और 129 (दूसरी), हाइएस्ट 215/5, लोएस्ट 80/10, हाइएस्ट चेज 215/5, और सबसे लोएस्ट सेव 115/6 रहा है.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज की फैसिलिटी

भारी बारिश रुकने के 45 से 60 मिनट के अंदर मैदान आमतौर पर खेलने लायक हो जाता है. कोलंबो में दुनिया के सबसे अच्छे ड्रेनेज और ग्राउंड कवरिंग सिस्टम में से एक है, जो पानी को जल्दी से हटा देता है, जिससे मैच में कम से कम रुकावट होती है और मुकाबला जल्द ही फिर से शुरू हो जाता है.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Score: कोलंबो में बारिश जारी

श्रीलंका के कोलंबो शहर में अभी भी बारिश हो रही है, क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे हैं कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच शुरू होने पहले आसमान साफ हो जाए.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: लॉकी फर्ग्यूसन का इंतजार

मार्क चैपमैन के मुताबिक उनकी टीम के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन, जो अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद घर चले गए थे, गेम से कुछ देर पहले वापस आएंगे. चैपमैन ने 20 फरवरी को कहा था, 'लॉकी शायद आज रात (फ्राइडे नाइट) लैंड कर सकते हैं. तो हम बस देखेंगे कि वह फ्लाइट से कैसे उतरते हैं.' हालांकि अभी तक उनकी श्रीलंका वापसी को लेकर अपडेट नहीं आया है.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Score: सैंटनर की वापसी से कीवी टीम खुश

न्यूजीलैंड की टीम अपने कप्तान मिचेल सेंटनर की वापसी से खुश है, जो बीमारी की वजह से कनाडा के खिलाफ पिछला गेम नहीं खेल पाए थे. उनकी बॉलिंग स्टाइल श्रीलंका के हालात के लिए एकदम सही है और वो पाकिस्तान के बैट्समैन के लिए मुश्किल साबित हो सकते हैं. मार्क चैपमैन ने कहा, 'सेंटनर काफी फुर्तीले लग रहे हैं, वो वापस आने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.'

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: उमर तारिक के खिलाफ कीवी टीम की तैयारी

न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर मार्क चैपमैन ने बताया कि वे तारिक फैक्टर को ध्यान में रख रहे हैं. उन्होंने कहा, 'तारिक का एक्शन काफी यूनिक है, जिस तरह से वो क्रीज पर रुकते हैं, इसलिए ये एक फैक्टर है. लेकिन पाकिस्तान की टीम में कई बहुत अच्छे स्पिनर हैं. उनमें से हर एक अपना खतरा पैदा करते हैं.'

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Score: कोलंबो में बारिश शुरू

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले कोलंबो में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे मैच रद्द होने का खतरा पैदा हो गया है.

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates क्या बारिश बिगाड़ी खेल?

भले ही इस मैच का इंतजार हर क्रिकेट फैंस कर रहा है, लेकिन आज कोलंबो में बारिश के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. अगर मौसम की वजह से मैच रद्द हुआ, तो प्वॉइंट्स दोनों टीमों के बीच बंट जाएंगे

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Updates: पाकिस्तान की टीम का असली टेस्ट

ग्रुप ए में पाकिस्तान ने 3 मुकाबले नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका से जीते हैं, जबकि भारत के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में सुपर-8 में 'ग्रीन आर्मी' का असली टेस्ट होगी, क्योंकि यहां कई मजबूत टीम से उनकी टक्कर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ