Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एक बार फिर नई गेंद से खतरनाक नजर आए। उन्होंने दो गेंदों पर नेपाल के दो बल्लेबाजों को आउट करके टीम को शुरुआत में ही बेकफुट पर धकेल दिया। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम बैटिंग के बाद बॉलिंग के मामले में भी नेपाल पर भारी पड़ रही है।
कप्तान रोहित को जीरो पर किया आउट
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर कुशल भुरटेल को शाहीन अफरीदी ने 8 रनों पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नेपाल के कप्तान रोहित पुडैल को अफरीदी ने संभलने का मौका भी नहीं दिया और पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। इस तरह दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों पर को आउट कर शाहीन ने नेपाल के लिए मुसीबत खड़ी कर दी।
बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ भी वनडे सीरीज में अफरीदी ने शानदार बॉलिंग की थी। वह एशिया कप में पाकिस्तान का बॉलिंग में सबसे बड़ा हथियार माने जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले मैचों में भी अफरीदी शानदार बॉलिंग करते नजर आएंगे।
इफ्तिखार का पहला शतक
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के साथ इफ्तिखार अहमद ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया। खास बात यह है कि इफ्तिखार वनडे में पाकिस्तान की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 71 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी है, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था।
पाक के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- शाहिद अफरीदी 37 बॉल
- शाहिद अफरीदी 45 बॉल
- शाहिद अफरीदी 53 बॉल
- शरजील खान 61 बॉल
- बासित खान 67 बॉल
- इफ्तिखार 67 बॉल
ये भी देखें: PAK vs NEP : बुरा फंस चुका था पाकिस्तान, फिर आया Babar – Iftikhar के रिकॉर्डतोड़ शतकों वाला तूफान!
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
15 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
37 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
55 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
59 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines