Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान और नेपाल के बीच चल रहे एशिया कप के पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान रन आउट हो गए। जिस पर टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने रिजवान के रन आउट होने का कारण बताया, अश्विन ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो शायद वह रन आउट होने से बच जाते।
हेलमेट नहीं पहना था
आर अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘थ्रो की ऊंचाई के कारण रिजवान के लिए बचना मुश्किल हो गया था, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो आम तौर पर विकेटों के बीच दौड़ते हुए हर समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाते हैं, वह कवर करने के लिए डाइव नहीं लगाए तो यह दुर्लभ उदाहरण है, और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। रिजवान को स्पिन के खिलाफ स्वीप करना पसंद है और बिना हेलमेट के यह इसे और भी विचित्र बना देता है।’
https://twitter.com/ashwinravi99/status/1696845777870700749?s=20
स्पिन खेलते हुए रन आउट हुए रिजवान
दरअसल, मैच के 23.4 ओवर में नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने की गेंद पर मोहम्मद रिजवान रन आउट हो गए। रिजवान ने गेंद को सिंगल के लिए कवर-पॉइंट पर खेला, लेकिन गेंदबाज ने सीधा स्टंप पर थ्रो मारा। लेकिन रिजवान ने बचने के लिए डाइव नहीं लगाई। जिससे उनके क्रीच में आने से पहले ही गेंद ने गिल्लियां बिखेर दी। जिससे रिजवान को पवेलियन लौटना पड़ा। बता दें कि आम तौर पर रिजवान अच्छी रनिंग विटवीन द विकेट लिए जाने जाते हैं। वह डाइव भी लगाते हैं, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए।
रिजवान ने खेली 44 रनों की पारी
मोहम्मद रिजवान ने 50 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 शानदार चौके भी लगाए। लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। जबकि रिजवान अच्छी लय में नजर आ रहे थे। बता दें कि नेपाल ने आज के मैच में दो शानदार रन आउट किए हैं।
ये भी देखें: Virat Kohli बनाएंगे वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्यों चाहिए सिर्फ एक ‘शतक’
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
39 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines