Asia Cup 2023 India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने पर भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा लग रहा था कि मैं रिटायर हो चुका हूं।
बता दें कि एशिया कप 2023 के सुपर-4 के तीसरे मैच में हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई। बारिश से बाधित इस मैच को रिजर्व डे पर खेला गया। भारत के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने दमदार बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए अपने वनडे करियर में दूसरी बार 5 विकेट लेने का कारनाम किया।
25 रन देकर लिए 5 विकेट
कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर पांच विकेट लिए। मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैं हमेशा सोचता था कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लूं। क्योंकि पाकिस्तान के बल्लेबाज स्पिन अच्छा खेलते हैं और यह एक अच्छी टीम है।’
पुराने दिनों को याद करके हुए भावुक
कुलदीप ने आगे कहा, ‘मुझे याद है जब मैं आउट ऑफ फॉर्म था, उसक वक्त ऐसा लगा जैसे मैं रिटायर हो गया हूं। लेकिन आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने का लाभ मिला। मैं खुश हूं और चाहता हूं कि भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलूं।’
बता दें कि घुटने की चोट से वापसी करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने आईपीएल में गदर मचाया। इसके बाद भारतीय टीम में वापसी हुई। जब से कुलदीप ने भारतीय टीम में जगह बनाई है तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलदीप ने 87 वनडे मैच में 147 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
23 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines