Pakistani Bowler Ruled out: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बुरा दौर चल रहा है। पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। पहले तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे, अब एक और खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इससे पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से काफी अहम सीरीज खेली जा रही है, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाड़ी एक के बाद करके चोटिल होते जा रहे हैं, इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- INDW vs AUSW: टेस्ट मैच में भारतीय टीम का दबदबा, पहली पारी में बना दिया 400 प्लस स्कोर
मेलबर्न में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रनों से शिकस्त दी थी। अब 26 दिसंबर से इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जो कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला है। इस मैच में पाकिस्तान की वापसी करने की पूरी कोशिश होगी, लेकिन पाक गेंदबाज जिस कदर एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं, उसके लिए ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान के एक और स्पिन गेंदबाज नौमान अली चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, इससे पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें:- BAN VS NZ: कीवी टीम के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया
पाकिस्तान की हार से भारत को फायदा
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार से प्वाइंट्स टेबल में नुकसान और भारत को इससे फायदा हुआ है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम डब्ल्यूटीसी के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान थी, लेकिन मैच हारने के बाद पाकिस्तान दूसरे स्थान पर पहुंच गया और भारत पहले स्थान पर आ गया। इतना ही नहीं, मैच के एक दिन बाद लेट ओवर डालने के कारण पाकिस्तान के अंक भी काट लिए गए और खिलाड़ियों की मैच फीस पर भी जुर्माना लगाया गया।
(Xanax)
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
48 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines