ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में उम्मीद से ज्यादा ही खराब प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की टीम का हाल इंग्लैंड के खिलाफ बेहाल रहा. पाकिस्तान की टीम 110 रनों पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी विभाग के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों का हाल हुआ बेहाल
पाकिस्तान टीम पहली पारी में 37.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और 110 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे शाम मसूद ने 11 गेंदों में 1 रन बनाए. इसके अलावा आजान अवैस ने 102 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अब्दुल्लाह शफीक ने 32 गेंदों में 5 रन बनाए थे. इसके अलावा कप्तान बाबर आजम भी फ्लॉप हो गए. उन्होंने 10 गेंदों में 8 रन बनाए.
सऊद शकील ने भी निराश किया और वह 16 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने. हालांकि चोट की वजह से इमाम उल हक बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे. उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी.
ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर का कहर
इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने कहर ढा दिया. रॉबिन्सन ने 13 ओवर में 11 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 4 मेडन ओवर भी फेंके थे. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 11.2 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. दोनों की अटैकिंग गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों की हवा निकल गई. वहीं, जोश टंग को भी 2 सफलता मिली.
इंग्लैंड के पास 180 रनों की बढ़त
पहली पारी में इंग्लैंड ने 66.4 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स ने बनाए. दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. स्मिथ ने 80 गेंदों में 61 रन बनाए थे, जबकि कॉक्स ने 105 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा गस एटकिंसन ने 46 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. वहीं, कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक खासा कमाल नहीं कर सके. रूट ने 13 गेंदों में 4 और ब्रूक ने 26 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली ने 3 विकेट झटके थे.
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
30 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
58 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines