WI vs PAK: पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई है। जिसके बाद अब पाकिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। जहां पर टीम को 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेलने हैं। इस दौरे की शुरुआत 31 जुलाई को अमेरिका में हो रही है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए अब पीसीबी ने टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। जहां पर लंबे समय के बाद बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।
बाबर-रिजवान की टीम में हुई वापसी
पाकिस्तान की टी20 टीम पर नजर डाले तो उसमें हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा मैनेजमेंट अभी भी युवा खिलाड़ियों पर ही भरोसा जता रही है। हालांकि वनडे टीम में सभी दिग्गज नजर आ रहे हैं। जहां पर कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के हाथों में ही रहने वाली है। वहीं बाबर आजम को भी वहां मौका मिलेगा। जबकि हसन अली और अफरीदी वनडे टीम में भी नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिसके कारण ही टीम में अनुभव के साथ ही साथ युवा जोश भी नजर आ रहा है।
यहां पर देखें पाकिस्तान की टीम
टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मुकिम
वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मुकिम
यहां पर देखें सीरीज का शेड्यूल
31 जुलाई – पहला टी20 मैच बनाम वेस्टइंडीज, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, अमेरिका
2 अगस्त – दूसरा टी20 मैच बनाम वेस्टइंडीज, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, अमेरिका
3 अगस्त – तीसरा टी20 मैच बनाम वेस्टइंडीज, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, अमेरिका
8 अगस्त – पहला वनडे मैच बनाम वेस्टइंडीज, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
10 अगस्त – दूसरा वनडे मैच बनाम वेस्टइंडीज, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
12 अगस्त – तीसरा वनडे मैच बनाम वेस्टइंडीज, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
ये भी पढ़ें: अभिषेक नायर बने इस टीम के हेड कोच, अगले सीजन में चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
9 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
37 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines