Salman Ali Agha Record: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने वनडे क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में शतक जड़कर उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आगा अब वनडे में पाकिस्तान की ओर से नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 90 गेंदों पर 107 रन की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला. उनकी इस पारी की मदद से पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में 305 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पाकिस्तान ने 37 रन से मुकाबला जीत लिया.
सलमान अली आगा ने धोनी और युवराज सिंह के क्लब में बनाई जगह
सलमान अली आगा ने इस उपलब्धि के साथ पाकिस्तान के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में नंबर 5 या उससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है. दोनों बल्लेबाजों ने इस क्रम पर 8-8 शतक लगाए हैं. भारत की ओर से एमएस धोनी और युवराज सिंह ने 7-7 शतक जड़े थे. इनके अलावा एबी डिविलियर्स, एंड्रयू साइमंड्स, ऑयन मॉर्गन और सिकंदर रजा इस क्रम पर 6-6 शतक लगा चुके हैं.
सलमान अली आगा ने यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ा
श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया शतक सलमान अली आगा के वनडे करियर का चौथा शतक था. उन्होंने अब तक 54 वनडे मुकाबले खेले हैं और उनके चारों शतक नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आए हैं. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को पीछे छोड़ दिया है. यूसुफ ने अपने वनडे करियर में इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक लगाए थे, जो पहले पाकिस्तान का रिकॉर्ड था.
आगा की इस उपलब्धि की खास बात यह भी है कि उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने चार में से तीन शतक सिर्फ 33 मैचों में बनाए हैं. वह पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में इस पोजीशन पर तीन शतक लगाने का कारनामा किया है. दूसरी ओर, मोहम्मद यूसुफ ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 84 मैचों में दो शतक लगाए थे. इस तरह आगा ने कम मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के वनडे क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
46 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
46 mins agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
48 mins agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
1 hr agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
2 hrs agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
2 hrs agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines