हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट जगत में फिर कटी पाकिस्तान की ‘नाक’, 9 साल के बच्चे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुआ स्टार बल्लेबाज, वीडियो वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट में हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा घटता रहता है जिससे दुनियाभर में बदनामी होती है. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक 9 साल के बच्चे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाक टीम के स्टार खिलाड़ी सैम अयूब एक 9 साल के बच्चे की गेंद पर बोल्ड होते दिख रहे हैं. 23 साल के सैम अयूब अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनका हाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टी20 विश्व कप के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा. इसी के साथ ये वीडियो सामने आने के बाद उनकी पूरे क्रिकेट जगत में बदनामी हो रही है. यहां देखें वीडियो.

बच्चे की गेंद पर बोल्ड हुए सैम अयूब

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब एक बच्चों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे. गेंदबाजी करने के लिए कई बच्चे लाइन में लगे थे. एक 9 साल के बच्चे की गेंद पर डिफेंस करते हुए क्लीन बोल्ड हो गए थे. उन्हें गेंद का बिल्कुल भी अता पता नहीं था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. बोल्ड होने के बाद साम अयूब बच्चे की खुद तारीफ करते हैं और ताली बजाते हुए नजर आते हैं. 

खराब फॉर्म से जूझ रहे सैम अयूब

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी सैम अयूब इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों में सिर्फ 258 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत हज 21 का रहा था तो वहीं स्ट्राइक रेट 119 का रहा. वो इस सीजन हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से खेल रहे थे. उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से 12.6 करोड़ में रिटेन किया गया था. 

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने टेस्ट में 8 मुकाबले खेले हैं तो वहीं 17 वनडे मुकाबले खेले हैं और 67 टी20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट और टी20 में उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है लेकिन वनडे में उन्होंने टीम के लिए 46.93 की औसत से रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़िए- PBKS vs MI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पंजाब बनाम मुंबई का मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola