Pakistan Squad Announced: हांगकांग सिक्सेस 2026 की शुरुआत 30 अक्टूबर से होने जा रही है. इस खास टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी महामुकाबला खेला जाएगा. कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया के 7 सदस्यीय स्क्वाड का खुलासा हो गया था. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी आधिकारिक रूप से अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने पिछले साल अब्बास अफरीदी की कप्तानी में हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट जीता था और अब दोबारा उनकी कप्तानी में ही पाक टीम मैदान पर उतरेगी.
पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान
हांगकांग सिक्सेस 2025 में पाकिस्तान टीम ने अब्बास अफरीदी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने फाइनल में कुवैत का सामना किया था और उसे 43 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. अब दोबारा पाकिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस जीतने का इरादा बना लिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए मजबूत स्क्वाड का ऐलान किया है.
पाकिस्तान का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अहमद दानियाल, इरफान खान, अब्दुल समद, ख्वाजा नफे, साद मसूद और मुहम्मद शहजाद.
ये भी पढ़ें:- ‘समझ नहीं आ रहा…’, टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना, शमी की ODI में वापसी की उठाई मांग
भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होगा मैच
हांगकांग सिक्सेस 2026 सिर्फ तीन दिनों का टूर्नामेंट है. 30 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो रही है और 1 नवंबर को इसका फाइनल खेला जाएगा. पाकिस्तान ग्रुप C का हिस्सा है, जिसमें भारत और UAE भी मौजूद हैं. हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान का पहला मैच 30 अक्टूबर को मोंग कोक में स्थित मिशन रोड ग्राउंड में UAE से होगा. इसी दिन पाकिस्तान की भिड़ंत भारत से भी होगी. भारत और पाकिस्तान के बीच जब-जब मैच होता है, तो फैंस का उत्साह बढ़ जाता है. इस बार भारत और पाकिस्तान, दोनों की टीमें मजबूत हैं. इसी वजह से एक रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है.
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत का स्क्वाड: भुवनेश्वर कुमार (c), क्रुणाल पांड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया.
पिछले साल भारत को मिली थी बड़ी जीत
हांगकांग सिक्सेस 2025 में पाकिस्तान और भारत के बीच ग्रुप स्टेज में मैच हुआ था. इस मुकाबले में भारत ने 6 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान टीम 3 ओवरों में 41 रन बना पाई, जिसके बाद बारिश हो गई. DLS मेथड के तहत भारत ने 2 रन से इस मैच में जीत दर्ज कर ली. पाकिस्तान भले ही टूर्नामेंट जीत गया, लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें जीत नसीब नहीं हुई.
ये भी पढ़ें:- शमी-बुमराह की होगी वापसी? न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं कमबैक
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
49 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines