बदल गई पाकिस्तान की पूरी टीम! Team India से भिड़ने के लिए चुने गए ये 15 खिलाड़ी

Pakistan Shaheens Squad: पाकिस्तान ने अपनी पूरी टीम चेंज कर दी है. कुल 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है और सिर्फ 3 ही पुराने प्लेयर्स को मौका दिया गया है. पाकिस्तान शाहीन्स की कमान मुहम्मद इरफान खान के हाथों में सौंपी गई है. इंडिया-ए और पाकिस्तान का महामुकाबला 16 नवंबर को खेला जाना है.

Pakistan cricket Team

Pakistan cricket Team

Pakistan Shaheens Squad: पाकिस्तान शाहीन्स की पूरी टीम बदल गई है. सिर्फ तीन ही पुराने प्लेयर्स को स्क्वॉड में जगह मिली है. मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है. दोहा में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की कमान मुहम्मद इरफान खान के हाथों में सौंपी गई है. इरफान के अलावा सूफियान मुकीम, अहमद दानियाल को ही टीम में रखा गया है. इसके अलावा अंडर-19 स्तर पर टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को सिलेक्टर्स ने मौका दिया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की बदल गई पूरी टीम

पाकिस्तान शाहीन्स ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में खेलने के लिए टीम की घोषणा कर दी है. 15 में से 12 युवा खिलाड़ियों को चांस दिया गया है. अंडर-19, पाकिस्तान सुपर लीग और घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को टीम में जगह दी गई है.

विज्ञापन

टीम की कमान इरफान खान संभालते हुए नजर आएंगे. पाकिस्तान को ग्रुप-बी में ओमान, इंडिया-ए और यूएई के साथ रखा गया है. टीम अपने अभियान का आगाज 14 नवंबर को ओमान के खिलाफ करेगी. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 23 तारीख को खेला जाना है.

विज्ञापन

16 नवंबर को इंडिया से होगी भिड़ंत

टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भिड़ंत टीम इंडिया के साथ 16 नवंबर को होगी. इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं. दोनों टीमें अब तक एक-दूसरे के खिलाफ तीन बार मैदान पर उतरी हैं, जिसमें से 2 दफा जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है. वहीं, एक मैच में मैदान पाकिस्तान ने मारा है.

इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया-ए की कमान जितेश शर्मा के हाथों में सौंपी गई है. भारत की ओर से बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढ़ेरा, रमनदीप सिंह धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. वहीं, गेंदबाजी में अभिषेक पोरेल, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर जैसे प्लेयर्स पाकिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे. टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ करेगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान शाहीन्स की टीम

मुहम्मद इरफान खान (कप्तान),अहमद दानियाल, अराफ़ात मिन्हास, माअज सदाकत, मोहम्मद फैक, मोहम्मद गाजी गौरी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शाहजाद, मुबासिर खान, सआद मसऊद, शाहिद अजीज, सुफ़ियान मुकीम, उबैद शाह, यासिर खान.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ