हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत-पाक मैच को लेकर शहबाज शरीफ की गीदड़ भभकी, T20 World Cup 2026 से ठीक पहले तोड़ी चुप्पी

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match: पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने अपनी सरकार के उस फैसले को दोहराया है, जिसमें कहा गया था कि उनके देश की नेशनल क्रिकेट टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलेगी. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में है, अगर कोई भी टीम खेलने से इनकार करती है, तो उस मैच का सारा प्वॉइंट विपक्षी टीम को मिल जाएगा.

विज्ञापन
Shehbaz Sharif On Indo-Pak Match

Pakistan PM Shehbaz Sharif On Indo-Pak Match: पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने बुधवार 4 फरवरी 2026 को अपने देश के उस फैसले को दोहराया जिसमें कहा गया था कि भारत के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकॉट किया जाएगा, और कहा कि देश ने 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले मैच के लिए ‘साफ रुख’ अपना लिया है. ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ ने फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्लियर स्टैंड अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे.’

पाक पीएम ने तोड़ी चुप्पी

शाहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने का फैसला केयरफुल असेसमेंट के बाद लिया, पाक पीएम ने कहा, ‘खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए.’ उन्होंने इसे ‘सही फैसला’ बताते हुए कहा, ‘हमने इस पर बेहद सावधानी से विचार करने के बाद ये रुख अपनाया है.’

यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

विज्ञापन


पाक सरकार का बयान

इससे पहले पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था, जब पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट किया कि पाकिस्तान टीम बिना कोई कारण बताए भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.


यह भी पढ़ें- Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

विज्ञापन

आईसीसी ने दिया था जवाब

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि चुनिंदा भागीदारी एक ग्लोबल खेल इवेंट के मूल सिद्धांत के लिए सही नहीं है और उसे उम्मीद है कि पीसीबी एक ऐसा समाधान ढूंढेगा जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे. प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘जब तक ICC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक चुनिंदा टीमों के हिस्सा लेने वाली ये बात एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत से मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के मुताबिक बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola