Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 4 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेलने वाले हैं. जिसके लिए वो पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. संन्यास के बारे में फैंस को उस्मान ख्वाजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है. जहां पर उन्होंने कुछ खुलासे किए तो अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है. जिसके बारे में बात करते हुए ख्वाजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल हो गए.
पाकिस्तानी मुस्लिम लड़का होने पर बोले उस्मान ख्वाजा
उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था. हालांकि वो पले-बढ़े ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में… पाकिस्तान मूल का होने के कारण उनका ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मुश्किल नजर आ रहा था. ख्वाजा अपना आखिरी मुकाबला सिडनी में ही खेलने वाले हैं. पाकिस्तानी मुस्लिम लड़का होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान का एक गर्वित मुस्लिम लड़का हूं. जिसे बताया गया था कि वह कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेगा, अब मुझे देखो. मैं बस एक विनम्र क्रिकेटर के रूप में याद किया जाना चाहता हूं जो वहां गया और मनोरंजन किया.’
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने लिया संन्यास का फैसला, इस दिन खेलेंगे आखिरी मुकाबला
पहले भारत के खिलाफ संन्यास लेने वाले थे ख्वाजा
साल 2024 में उस्मान ख्वाजा भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेना चाहते थे. जिसके बारे में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड से बात भी की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा, अगर आप चाहते हैं कि मैं तुरंत ही रिटायर हो जाऊं तो मैं सीधे तौर पर संन्यास ले लूंगा. मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं है. मैं यहां लटक कर नहीं रहना चाहता हूं. उस समय मेरे लिए ये बहुत ही परेशान करने वाली चीज थी क्योंकि मुझे लग रहा था कि लोग मेरे ऊपर चढ़ रहे हैं और मुझे सेल्फिश कह रहे हैं लेकिन मैं अपने लिए नहीं रुका था.’
ये भी पढ़ें: फिलिस्तीनी झंडा हेलमेट में लगाकर खेलने उतरा स्टार खिलाड़ी, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने लिया एक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines