IND vs PAK T20 WC 2026: बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान छटपटा रहा है. आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में बांग्लादेश को सपोर्ट करने वाले एकमात्र देश पाकिस्तान ही था. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी थी.
हालांकि, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा था कि इस पर आखिरी फैसला सरकार करेगी. वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो चुका है. अब रिपोर्ट्स ऐसी आ रही हैं कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में तो खेलेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट कर सकता है.
वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगा IND vs PAK मैच?
दरअसल, जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की प्लानिंग में है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाना है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करके आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपना विरोध जताने की तैयारी में है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में बल्लेबाजों का ‘काल’ बनेगा यह भारतीय गेंदबाज, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने की भविष्यवाणी
बांग्लादेश द्वारा आईसीसी से की गई अपने मैचों को भारत से शिफ्ट करने की अपील में पाकिस्तान ने पड़ोसी मुल्क का पूरा साथ दिया था. पीसीबी चीफ ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करने के फैसले को भी पूरी तरह से गलत बताया था.
‘सरकार लेगी पाकिस्तान के खेलने पर फैसला’
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का टिकट दे दिया है. आईसीसी के इस फैसले की मोहसिन नकवी ने निंदा की थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगा या नहीं इस पर आखिरी फैसला देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लेंगे, जो अभी बाहर गए हुए हैं.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines