Pakistan Highest Run Chase in ODI World Cup: पाकिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के आठवें मुकाबले में पाकिस्तान ने 345 रनों का टार्गेट अचीव कर श्रीलंका को 6 विकेट से रौंद डाला। इसी के साथ उसने वर्ल्ड कप के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान ने बनाया वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड
पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है। वनडे विश्व कप के 13 संस्करणों में 300 से अधिक रनों का लक्ष्य केवल कुछ ही बार हासिल किया जा सका है। इससे पहले वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम दर्ज था। उसने भारत में 2011 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 329 रनों का पीछा किया था। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका भी टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों टीमों ने दो-दो बार ये कारनामा किया है।
शफीक और रिजवान की शतकीय पारी
पाकिस्तान के इस रन चेज में अब्दुल्लाह शफीक की 113 और मोहम्मद रिजवान की नाबाद 131 रन की पारी शामिल रही। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को उस वक्त संभाला, जब पाकिस्तान के 2 विकेट 7.2 ओवर में गिर चुके थे। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच 176 रन की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में शफीक अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर से रिजवान ने पारी को संभाले रखा। फिर 45 वें ओवर में सऊद शकील भी 31 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद आए इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंदों में 4 चौके जड़कर टीम को 49वें ओवर में ही जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: IND-AFG मैच के लिए रोहित की सेना तैयार, क्या दोबारा ईशान को ही मिलेगा मौका, देखें संभावित Playing 11
वर्ल्ड कप में सबसे बड़े रन चेज के रिकॉर्ड
पाकिस्तान 345/4 श्रीलंका 2023
आयरलैंड 329/7 इंग्लैंड 2011
बांग्लादेश 322/4 स्कॉटलैंड 2015
बांग्लादेश 322/3 वेस्टइंडीज 2019
श्रीलंका 313/7 जिम्बाब्वे 1992
श्रीलंका 312/1 इंग्लैंड 2015
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, गिल के बाद रोहित भी चोट के कारण हो सकते हैं बाहर!
संबंधित खबरें
JSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
42 mins agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
8 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
10 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
13 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
13 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines