Team India: टीम इंडिया ने लगातार दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने दोनों मैच महज तीन-तीन दिन में जीत लिए। इस जीत के बाद क्रिकेट जगत में भारतीय टीम की जमकर तारीफ हो रही है। पाकिस्तान के एक पूर्व कप्तान भी रोहित शर्मा एंड कंपनी के फैन हो गए हैं, उनका कहना है क भारत को भारत में हारना फिलहाल नामुमकिन नजर नआ रहा है।
रमीज राजा ने की इंडिया की तारीफ
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि फिलहाल भारतीय टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है। रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया को तीन दिनों में हारकर टीम इंडिया ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भी इसी तरह से अपनी सरजमीं पर एशिया की टीमों पर हावी रहती थी। उनके गेंदबाज हमारें बल्लेबाजों को टिकने नहीं देते थे, लेकिन भारतीय स्पिनरों के आगे कंगारू बल्लेबाज सरेंडर कर चुके हैं। जिस तरह ऑस्ट्रेलिया अपने घर में पांच दिन का टेस्ट तीन दिन में खत्म कर देती थी, आज ऐसा ही टीम इंडिया कर रही है।
और पढ़िए –IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट जीत रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एमएस धोनी-बाबर आजम से की बराबरी
भारत को भारत में हराना नामुमकिन
रमीज राजा ने कहा कि ‘फिलहाल भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया के भारत में हराना नामुमकिन है। क्योंकि उनके खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जडेजा ने शानदार बॉलिंग की है। भारतीय गेंदबाजों ने एक ही सत्र में 9 विकेट गिराकर अपने बॉलिंग का लोहा मनवाया, जबकि अक्षर पटेल ने कीमती 74 रनों की पारी खेलकर अश्विन के साथ दिल्ली टेस्ट में शतकीय साझेदारी की जिससे भारत को मैच जीतने में मदद मिली।’
पाकिस्तान ने भी कोशिश की थी
रमीज राजा ने कहा कि ‘भारतीय टीम ने स्पिन ट्रेक पर अच्छा प्रदर्शन किया है। क्योंकि भारत ने परिस्थितियों के हिसाब से क्रिकेट खेला और ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की। ऐसे में फिलहाल भारतीय टीम को स्पिनिंग ट्रैक पर हारना बहुत मुश्किल है। स्पिन ट्रेक पर खेलना भारत की शानदार और सफल रणनीति है। उन्होंने कहा कि भारत की तरह पाकिस्तान ने भी कोशिश की थी, लेकिन वह स्पिन ट्रेक पर नहीं खेल पाया। क्योंकि भारतीय टीम ने अपनी मजबूती पर फोकस किया।’
और पढ़िए –IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में रन बनाओ नहीं तो… ‘वेंकटेश प्रसाद ने KL Rahul को दिया खुला चैलेंज’
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से पहले पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची थी, जहां उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया था। लेकिन भारतीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल परेशान नजर आ रही है। क्योंकि अब तक दोनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। जबकि टीम इंडिया दोनों मुकाबलों में हावी होकर खेली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
55 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines