Pakistan cricket Team ICC: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को टीम इंडिया के हाथों एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने हंसते-खेलते हुए पड़ोसी मुल्क को 6 विकेट से धूल चटाई. हार के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर रोना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब नए मामले को लेकर आईसीसी के दरवाजे पर पहुंचा है.
सलमान आगा की सेना ने फखर जमां के कैच को लेकर अब शिकायत दर्ज कराई है. 14 सितंबर को मिली हार के बाद पाकिस्तान हैंडशेक विवाद को लेकर आईसीसी और एसीसी के पास पहुंचा था और भारतीय टीम के बर्ताव को लेकर शिकायत दर्ज की थी. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के आगे सुपर 4 राउंड में खेले गए मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए थे.
फिर आईसीसी के दरवाजे पर पहुंचा पाकिस्तान
एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान फिर बौखला गया है. पड़ोसी मुल्क ने फखर जमां के कैच को लेकर आईसीसी से शिकायत कर डाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पीसीबी का कहना है कि थर्ड अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने फखर को नॉटआउट होने के बावजूद आउट करार दे दिया. दरअसल, पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की एक गेंद फखर के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई थी और संजू सैमसन ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए जोरदार कैच लपका था.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हारिस रऊफ पर क्या अब एक्शन लेगी ICC? मैदान पर शर्मनाक हरकत के लिए लगेगा जुर्माना!
ऑन फील्डर अंयायर ने फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेजा था, जहां रिप्ले देखने के बाद सलामी बल्लेबाज को आउट करार दिया गया था. हालांकि, फखर थर्ड अंपायर के फैसले से पूरी तरह से हैरान और गुस्से में दिखाई दिए थे. वहीं, पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन भी इस फैसले से खुश नजर नहीं आए थे.
टीम इंडिया ने दर्ज की आसान जीत
भारतीय टीम ने सुपर 4 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान को बेहद आसानी से 6 विकेट से हराया. पहले बैटिंग करते हुए पड़ोसी मुल्क के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 171 रन लगाए थे. टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या है अभिषेक शर्मा के स्पेशल L सेलिब्रेशन का मतलब? स्टार बल्लेबाज ने राज से उठाया पर्दा
वहीं, सैम अयूब ने 21 रनों का योगदान दिया था. हालांकि, 172 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने 7 गेंद शेष रहते हुए ही चेज कर लिया. अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन ठोके.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
56 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines