Mohammad Aamir on Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले 6 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। वह बैक इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि उनकी न्यूजीलैंड में सफल सर्जरी भी हुई है। इस बीच पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बुमराह की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान आमिर ने कहा कि ‘भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय तक सभी फॉर्मेट के क्रिकेट खेले हैं, उन्होंने आईपीएल भी खेला है। टीम इंडिया पूरे साल क्रिकेट खेलती है, वो सभी इंसान हैं उनका शरीर भी थक जाता है और उन सभी को आराम की जरूरत रहती है।’ बता दें कि आमिर को दोबारा पाकिस्तान टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसी खबरें चल रही हैं।

विज्ञापन

‘पीठ-घुटने की चोट करियर खत्म कर देती है’

आमिर ने कहा कि ‘मैं हमेशा कहता हूं कि तेज गेंदबाज के लिए पीठ और घुटने की दो ऐसी चोटें हैं, जो मैं अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहूंगा। पीठ और घुटने की चोटें गेंदबाज का करियर पूरी तरह खत्म कर देती है।’ तेज गेंदबाज आमिर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि ‘मुझे यकीन है कि बुमराह एक मजबूत गेंदबाज हैं और वो अच्छी तरह से फिट हो रहे हैं’।

विज्ञापन

आईपीएल नहीं खेलेंगे बुमराह, वनडे वर्ल्ड कप में कर सकते हैं वापसी

गौरतलब है कि स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए साल 2022 के सितंबर में आखिरी मुकाबला खेला था। उसके बाद से वो टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। पीठ की चोट के चलते ही वह आईपीएल 2023, एशिया कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को मिस करेंगे। लेकिन उनकी रिकवरी की प्रोसेस देखकर माना जा रहा है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उनकी वापसी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ