Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम लीड्स में बुरी तरह से हार गई. इसी के साथ वो 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. सेना देशों में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान एकमात्र ऐसी टीम होगी. जिसने पिछले 8 सालों से सेना देशों में एक भी मुकाबला नहीं जीता है. इस बीच बांग्लादेश की टीम ने भी बेहतर किया है. वहीं नंबर 1 पर भारतीय क्रिकेट टीम नजर आ रही है.
सेना देशों में टीम इंडिया का है दबदबा
पिछले 8 सालों की बात करें तो सेना देशों में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 12 मुकाबले एक एशियाई टीम के रूप में जीते हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका की टीम के नाम सिर्फ 3 जीत ही है. जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 2 जीत ही मिली है. हालांकि पाकिस्तान ने इस दौरान एक भी मुकाबला नहीं जीता है. हालांकि ऐसा रिकॉर्ड पाकिस्तान का हमेशा नहीं रहा है.
एक समय सेना देशों में अच्छा प्रदर्शन वाले एकमात्र एशियाई टीम पाकिस्तान की ही हुआ करती थी. खासकर इंग्लैंड में इस टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ सेना देशों में ही पाकिस्तान की टीम का रिकॉर्ड खराब हुआ है. एशियाई परिस्थितियों में भी पाकिस्तान की टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. पिछले 2 सालों में ही टीम ने स्पिन विकेट बनाकर घरेलू मैदान पर मैच जीतना शुरू किया है.
टीम इंडिया ही जीत सकी है सीरीज
बात अगर सेना देशों में सीरीज जीतने की करें तो पिछले 8 सालों में टीम इंडिया ने 2 सीरीज जीते हैं. दोनों ही बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को कोई भी एशियाई टीम पिछले 8 सालों में उनके घर में नहीं हरा सकी है. श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम ने हालिया समय में टेस्ट क्रिकेट में ही बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही इन टीमों से फिलहाल कोई भी उम्मीद नहीं है.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों से हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम के पास हालांकि एक सुनहरा मौका है. अगर वो इस सीरीज में अगले 2 मुकाबले अपने नाम कर लें तो 2-1 से जीत दर्ज कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में उनकी लगातार हार का सिलसिला भी टूट जाएगा. वहीं वो इंग्लैंड को उनके घर में सीरीज भी हरा देंगे. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंजरी के कारण पहले मुकाबले में नहीं खेले थे. दूसरे मैच से बाबर कमबैक कर सकते हैं. उनकी वापसी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी थोड़ी मजबूत होगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारतीय कोच ने दूसरे मैच से पहले दिए 5 बड़े अपडेट, प्लेइंग 11 पर भी दिया जवाब
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines