हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत ही नहीं इस टीम से भी जीत के लिए तरसता है पाकिस्तान, टी20 विश्व में अब तक नहीं जीता एक भी मैच

T20 World Cup: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में भारत के सामने हर बार शर्मसार होती है. सिर्फ भारती ही नहीं एक टीम और है जिसने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के हर मैच में हार का स्वाद चखाया है. पाक टीम अभी तक एक भी मैच टी20 विश्व कप में इस टीम के खिलाफ नहीं जीत पाई है. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

T20 World Cup: विश्व कप के मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच में राइवलरी काफी पुरानी है. इस राइवलरी में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलता है. टी20 विश्व कप में ये आंकड़ा अब 8-1 का हो चुका है जो कि भारत के पक्ष में है. इस बार के मैच में भी टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में 67 रनों से जीत हासिल की थी. भारत ही नहीं एक टीम और भी है जिससे पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. जब भी पाक टीम इस विपक्षी के सामने उतरती है तो हार पक्की हो जाती है. कौन सी है ये टीम आइए आपको भी बताते हैं.

इंग्लैंड ने हर बार पाकिस्तान को हराया 

टी20 विश्व कप में जब भी इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान उतरा है तब-तब उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 विश्व कप में 4 बार सामना हुआ है और हर बार इंग्लिश टीम ने बाजी मारी है. साल 2009 में पहली बार ओवर के मैदान पर दोनों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने 48 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद साल 2010 में ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में भी 6 विकेट से जीत हासिल की थी. साल 2022 में भी दोनों की टक्कर हुई और इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इस बार के विश्व कप में भी जब दोनों टीमें एक के सामने उतरी तो मुकाबला रोमांचक जरूर हुआ लेकिन पाकिस्तान को हार ही मिली.

हैरी ब्रूक के शतक ने बरकरार रखा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की शतकीय पारी खेलते हुए पाकिस्तान को धूल चटाई. ब्रूक ने सुपर 8 के अहम मैच में 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. उन्होंने अकेले दम पर पाकिस्तान को हार थमाई और इस टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया. ब्रूक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई जरूर लेकिन अंत में टीम ने 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का कहर, टॉप 10 में 4 बल्लेबाजों का दबदबा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola